Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नेशनल उद्यानिकी फेयर में जिले को मिला द्वितीय पुरूस्कार जिले की पहचान बनती कोदो-कुटकी के उत्पादों की बैंगलोर में रही धूम,

मण्डला 12 फरवरी 2021

8 से 12 फरवरी तक बैंगलोर में आयोजित हुए नेशनल उद्यानिकी फेयर 2021 में मंडला जिले में बनने वाले कोदो-कुटकी के कुकीज की प्रदर्शनी लगाई गई थी जो मेले में लगातार आकर्षण का केन्द्र बनी रही। जिले की प्रमुख फसल में से एक और पोषक तत्वों से परिपूर्ण कोदो-कुटकी के कुकीज की इस मेले में खासी मांग रही। जिला प्रशासन द्वारा जिले में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कोदो-कुटकी के उत्पादों की मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग का लगातार कार्य किया जा रहा है जिसके सार्थक परिणाम अब सामने आ रहे हैं। इसी के परिणामस्वरूप नेशनल उद्यानिकी फेयर 2021 में मंडला जिले को द्वितीय पुरूस्कार प्रदान किया गया। आईआईएचआर बैंगलोर के श्री त्रिपाठी ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया। उल्लेखनीय है कि ’’एक जिला एक उत्पाद’’ के अंतर्गत मंडला जिले से कोदो-कुटकी की फसल को नामांकित भी किया गया है।

कोदो-कुटकी से बने उत्पाद बड़े शहरों में खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। कोदो-कुटकी के उत्पादों को डायबिटीज एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए उत्तम आहार माना गया है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मण्डला एवं कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला द्वारा नेशनल उद्यानिकी फेयर 2021 बेंगलोर में दिनांक 8 फरवरी से 12 फरवरी 2021 तक विकासखण्ड बिछिया के ग्राम- कोको तेजस्विनी महिला समूह द्वारा कोदो-कुटकी के कुकीज का प्रदर्शनी लगाई गई थी। बैंगलोर में आयोजित प्रदर्शनी में आने वाले लोग कोदो-कुटकी के उत्पादों के बारे में उत्साहपूर्वक जानकारी लेते हुए इसकी अच्छीखासी मात्रा में खरीदी की।

 

जिले की पहचान बनती कोदो-कुटकी

 

कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र तथा तेजस्विनी महिला स्व-सहायता समूह के प्रतिनिधियों द्वारा उद्यानिकी मेले में आए लोगों को कोदो-कुटकी के उत्पादों की पौष्टिकता एवं औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाती रही। कोदो-कुटकी की खेती कम लागत एवं बिना खाद, दवाई एवं सिंचाई के प्राकृतिक रूप से की जाती है। इसमें समस्त प्रकार के पोषक तत्व मौजूद रहते हैं जो आयुर्वेदिक दवाओं का भी काम करते हैं। कोदो-कुटकी की फसल अब मण्डला जिले की पहचान बनने जा रही है। साथ ही एक जिला एक उत्पाद के कारण कोदो-कुटकी की फसल को अब सही दाम भी मिलने लगेगा। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बताया कि जिले में ही कोदो-कुटकी के उत्पाद तैयार कर इनकी प्रोसेसिंग कर चावल, बिस्किट, टोस्ट तथा अन्य व्यंजन बनाए जायेंगे और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से इनकी खरीदी कर प्रोसेसिंग एवं विक्रय भी सुनिश्चित किया जायेगा।

Related posts

प्रशासन की अनूठी पहल: पर्यावरण और सद्भाव के रंग में रंगेगी होली, होलिका दहन में उपयोग होंगे गोबर के कंडे

Reva India News

अतिवर्षा एवं बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर 21 मई को जिला स्तरीय बैठक

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 4 जून 2023

Reva India News

Leave a Comment