Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 17 को

मण्डला 12 फरवरी 2021

कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति मण्डला की बैठक 17 फरवरी को प्रातः 11 बजे से जिला योजना भवन में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री एवं सांसद मंडला संसदीय क्षेत्र श्री फग्गनसिंह कुलस्ते करेंगे। बैठक में योजनाओं एवं कार्यक्रमों के अंतर्गत जिले को प्राप्त आवंटन एवं व्यय की मदवार समीक्षा की जावेगी। इसी प्रकार पिछली बैठक की कार्यवाही विवरण का पालन प्रतिवेदन संबंधी समीक्षा, वन विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा, ऊर्जा विभाग की समीक्षा, कृषि विभाग की समीक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा, सिंचाई विभाग की समीक्षा, आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित रूरबन मिशन योजना की समीक्षा की जाएगी

Related posts

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत मंडला जिले से कामाख्या व मथुरा-वृंदावन की यात्रा जुलाई में

Reva India News

उज्जैन में बनेगी प्रदेश की पहली मेडिसिटी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

प्रदेश में गुड़ी पड़वा “सृष्टि आरम्भ दिवस” के रूप में मनाया जायेगा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment