Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारे के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 20 फरवरी 2021

राजस्व अधिकारियों की बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम ने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का समय सीमा पर समुचित निराकरण किया जाए। आवेदनों का एल-1 स्तर पर ही सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित करें। प्रकरणों पर की गई कार्यवाही से आवेदकों को भी अवगत् कराएं। अधिकारीवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। इसी प्रकार मुआवजा एवं राहत् प्रकरणों पर संवेदनशीलता से कार्य करते हुए प्रभावितों को समय पर नियमानुसार राहत् दिलाएं। अपर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि नामांतरण, सीमांकन एवं अविवादित बंटवारे के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। राजस्व अधिकारी अपने न्यायालय में चल रहे प्रकरणों का भी निर्धारित समयावधि में निराकरण करें। अनावश्यक रूप से प्रकरणों को लंबित न रखा जाए।

अपर कलेक्टर मीना मसराम ने निर्देशित किया कि अतिक्रमण हटाने के लिए नियमानुसार कार्यवाही करें। राजस्व अधिकारी अपने क्षेत्रांतर्गत संचालित उचित मूल्य दुकान, आंगनवाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल आदि का आकस्मिक निरीक्षण कर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। क्षेत्र में होने वाले विभिन्न घटनाओं की वरिष्ठ अधिकारियों को त्वरित सूचना दी जाए। बैठक में आयुष्मान कार्ड, कोविड टीकाकरण आदि के संबंध में भी चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 3 नवम्बर को

Reva India News

जिला प्रशासन का नवाचार: विजयपथ का शुभारंभ 15 दिसंबर को

Reva India News

वैश्य संगठन के सदस्यों से निरंतर संवाद एवं संपर्क से होगा विस्तार युवा प्रकोष्ठ की बैठक में बनीं रणनीति

Reva India News

Leave a Comment