Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वित्तीय साक्षरता शिविर: ग्रामीणों को बचत और डिजिटल बैंकिंग की दी जा रही जानकारी

मंडला, 5 सितम्बर 2026

भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित सीएफएल मंडला के तत्वावधान में जिले के सभी नौ ब्लॉकों में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना, बचत के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

शिविरों में ग्रामीणों को नियमित रूप से छोटी-छोटी बचत करने, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन करने तथा बैंकिंग धोखाधड़ी और साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं। साथ ही बैंकिंग सेवाओं के सही उपयोग की जानकारी भी दी जा रही है।

कार्यक्रमों का आयोजन स्थानीय ग्राम पंचायतों के सहयोग से सीएफएल के ब्लॉक काउंसलरों द्वारा किया जा रहा है। अभियान में सीएफएल मंडला की क्षेत्रीय प्रमुख श्रीमती लक्ष्मी पटेल सहित संस्था का पूरा स्टाफ सक्रिय रूप से जुटा है। मैदानी स्तर पर श्री शिवप्रसाद नंदा, श्री मनीष सिंगोर, श्री नाजिम शाही और श्री जोन्सन जॉय ग्रामीणों को वित्तीय जागरूकता की जानकारी दे रहे हैं।

Related posts

नैनपुर में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की दी गई जानकारी

Reva India News

रेलवे स्टेशन महाराजपुर मण्डला में जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

पीड़ित प्रतिकर योजना के प्रकरणों में 12.35 लाख रूपये स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment