Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एक से 8 मार्च तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित

मण्डला 1 मार्च 2021

1 मार्च से 8 मार्च तक चलने वाले अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यसभा सांसद श्रीमति सम्पतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, कलेक्टर हर्षिका सिंह, अपर जिला सत्र न्यायाधीश एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण प्रकाश कसेर तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी विजय खोबरागड़े की उपस्थिति में किया गया। जिला योजना भवन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी तथा चिन्हित बालिकाएं उपस्थित रही।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन सदस्यों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्जवलन किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह को मनाने का उद्देश्य बताया गया। माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर फोकस करते हुये सेनेटरी नैपकिन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये सभी के द्वारा अपील की गई एवं उपस्थित किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन प्रदाय किया गया। कार्यक्रम में जैबुननिशा कुरैशी पर्यवेक्षक द्वारा उपस्थित बालिकाओं माहवारी के समय आने वाली परेशानियां सेनेटरी नैपकिन निस्तारण की जानकारी दी गई एवं सशक्तिकरण कार्यालय से उपस्थित कोमल शिक्षिका द्वारा उपस्थित किशोरी-बालिकाओं को अच्छे एवं बुरे स्पर्श की जानकारी दी गई साथ ही स्थिति के अनुसार “ना कहना सीखें बताया एवं हेल्पलाइन नम्बर 1098, 100, 108, 112 की जानकारी दी गई।

Related posts

प्रतिबंध अवधि में मत्स्याखेट संबंधी प्रकरणों में जप्त मछली एवं जाल नीलाम  

Reva India News

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के खाते में किया राशि का ट्रांसफर प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए संकल्पित है – संपतिया उईके जिला स्तरीय किसान सम्मेलन संपन्न

Reva India News

रिट याचिका एवं अवमानना याचिका की समीक्षा बैठक आज  

Reva India News

Leave a Comment