Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गंभीर बीमारियों के उपचार में सहारा बनता है आयुष्मान कार्ड – संपतिया उईके राज्यसभा सांसद ने किया ’’आपके द्वार- आयुष्मान अभियान’’ का शुभारंभ

मण्डला 1 मार्च 2021

शासन द्वारा हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएँ संचालित की जा रही हैं इसी क्रम में पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। गंभीर बीमारियों के उपचार में यह आयुष्मान कार्ड मददगार साबित होता है। यह बात राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने 1 मार्च से 31 मार्च तक चलाए जाने वाले आपके द्वार आयुष्मान अभियान के शुभारंभ अवसर पर कही। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, कलेक्टर हर्षिका सिह, अपर कलेक्टर मीना मसराम, अपर जिला सत्र न्यायाधीश एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण प्रकाश कसेर तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी विजय खोबरागड़े सहित संबंधित विभाग अधिकारी तथा संबंधित उपस्थित रहे।

संपतिया उईके ने कहा कि शासन की प्रत्येक योजनाओं में जनकल्याण की भावना निहित होती है। जनसामान्य को चाहिए कि वे योजनाओं को समझते हुए उनका लाभ उठाएं। परिवार के एक सदस्य के बीमार होने पर पूरा परिवार प्रभावित होता है। पैसों की कमी के कारण अनेक लोगों को समुचित उपचार भी नहीं मिल पाता है, आयुष्मान कार्ड ऐसे परिवारों को मदद करेगा। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में जिले में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास जिले के लोगों के लिए मुश्किल समय में सहारा बनेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग अभी भी इस कार्ड से वंचित हैं उन्हें चिन्हित कर इस अभियान के दौरान उनके भी कार्ड बनाए जाएं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और जिले में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जो सराहनीय है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ग्राम-ग्राम, घर-घर दस्तक दी जा रही है। जनसामान्य को भी चाहिए कि वे आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर पात्रतानुसार अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं।

इस अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि समन्वित प्रयासों से आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। लोकसेवा केन्द्रों में भी आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपके द्वार आयुष्मान अभियान को सफल बनाने के लिए निचले स्तर तक की योजना तैयार की गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे लगातार मॉनिटरिंग करते हुए अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 1 मार्च से 8 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिला बाल विकास के माध्यम से जोड़ा जा रहा है और स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर महिलाओं को स्वास्थ संबंधी जानकारी भी दी जा रही है। बालिका सशक्त हो इसके लिए भी जिला प्रशासन प्रयासरत है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी एसके श्रीनाथ ने ’आयुष्मान आपके द्वारा’ कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताएं कि अब आयुष्मान कार्ड निःशुल्क उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम में एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रकाश कसेर ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण के संबंध में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सहायता अधिकारी विजय खोबरागड़े ने किया।

 

कोविड-19 वैक्सीनेशन जागरूकता प्रचार रथ रवाना

 

आयोजित कार्यक्रम में जागरूकता कोविड-19 वैक्सीनेशन जागरूकता प्रचार रथ को राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी एवं कलेक्टर हर्षिका सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न अंचलों में भ्रमण कर लोगों को कोविड-19 वैक्सीनेशन के द्वितीय चरण के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करेगा।

Related posts

जनसुनवाई में मिला त्वरित न्याय: दिव्यांग होरी लाल को मौके पर मिली ट्राई-साइकिल

Reva India News

*एनएसयूआई ने सरकार और जिला प्रशासन के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ*

Reva India News

स्वतंत्रता दिवस की फाईनल रिहर्सल सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment