Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोल प्रेक्षक विशेष गहन पुनरीक्षण गतिविधियों की लेंगे समीक्षा बैठक 22 जनवरी को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं ईआरओ की बैठक में होंगे शामिल

मंडला, 21 जनवरी 2026

फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. द्वारा कमिश्नर, जबलपुर संभाग जबलपुर को रोल प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। कमिश्नर कार्यालय के अनुसार जिले में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण गतिविधियों की समीक्षा के लिए रोल प्रेक्षक का जिले में भ्रमण 22 जनवरी को हो रहा है। इस अवसर पर रोल प्रेक्षक द्वारा दोपहर 2 बजे से जिला योजना भवन मण्डला के सभाकक्ष में जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहा. निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है।

इस बैठक में अपनी विधानसभा क्षेत्र की अद्यतन जानकारी सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित होने तथा प्राप्त निर्देशानुसार बैठक में अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फार्म-6 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 01-01 एवं निम्नतर प्रदर्शन करने वाले 02-02 बीएलओ को अद्यतन रिकार्ड सहित उपस्थित रखने को कहा गया है।

Related posts

रबी के लिए किसान पंजीयन 25 से प्रारंभ

Reva India News

19, 20 एवं 21 फरवरी को भी होगा राशन वितरण

Reva India News

टीएल बैठक आयोजित कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

Reva India News

Leave a Comment