Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रानी दुर्गावती बॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

 

 

बिछिया । युवाओं के बीच खेल-कूद के क्षेत्र में एक मंच तैयार कर उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य रानी दुर्गावती खेलकूद प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा किया जा रहा है । आज इस संस्था के द्वारा तीन दिवसीय रानी दुर्गावती बॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बिछिया के बी.आर. सी. परिसर में किया गया ।

 

यह प्रतियोगिता दिनाँक 3 मार्च से प्रारम्भ होकर 6 मार्च तक चलेगी जिसमें प्रारम्भिक मैच, सेमीफाइनल और 3 मार्च को फाइनल मैच होगा । विजेता, उपविजेता हेतु इनाम राशि और अन्य टीम्स के लिए भी सांत्वना पुरस्कार रखे गए हैं । इस प्रतियोगिता में कई टूर्नामेंट्स में वेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी टीम हिस्सा ले रही हैं ।

 

कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा का पूजन और माल्यार्पण के साथ हुई इसके पश्चात अतिथियों का परिचय व तिलक और बैच लगाकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वरिष्ठ नागरिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक हेमकरण धार ,वरिष्ठ शिक्षक प्यारेलाल यादव, कार्यक्रम अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह कोकड़िया द्वारा अन्य सभी अतिथियों की उपस्थिति में बॉलीबाल

ग्राउंड का शुभारंभ किया गया इसके बाद मैच प्रारम्भ हुआ ।

 

प्रशिक्षण द्वारा किया जा रहा खिलाड़ियों को ट्रेंड

 

संस्था के द्वारा कोच और ट्रेनर के माध्यम से खिलाड़ियों का प्रशिक्षण भी करवाया जा रहा है ताकि खेल में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की तैयारी भी अच्छे से हो सके ।

 

संस्था द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किया गया ड्रेस किट

 

खिलाड़ियों को संस्था के द्वारा ट्रैक शूट, शूज़, टी-शर्ट आदि खेल के दौरान लगने वाले नी-बैंड, कैप सहित कई सामग्रियां प्रदान की गई और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया ।

 

समापन कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री होंगे शामिल

 

समापन कार्यक्रम में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह पट्टा, राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके सहित नगर के अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहेंगे ।

 

आज के शुभारंभ कार्यक्रम में नगर में खेलकूद प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों की नींव रखने वाले डॉ. महेंद्र भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र रावत एवं सुनील नामदेव ,दानसिंह राजपूत, अशोक नानकानी बलवीर जाट , अशोक वाजपेयी, रत्नेश यादव, नवीन गोस्वामी , शिक्षकगण सहित सैकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे ।

Related posts

कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

Reva India News

रेडक्रॉस चौराहा बना सटोरियों का अड्डा* *खुलेआम काउंटर खोलकर धड़ल्ले से चल रहा सटोरियों का कारोबार….* *आखिर सट्टे पर कब होगी कार्यवाही……..* *पान दुकानों की आड़ में जोरो से चल रहा सट्टा पट्टी का खेल

Reva India News

ग्रामोद्योग विकास योजनांतर्गत जागरूकता शिविर 8 अक्टूबर को

Reva India News

Leave a Comment