Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आनंदम् में अतिरिक्त सामग्री दान करने आगे आएं

मण्डला, 17 मार्च 2021

कलेक्ट्रेट परिसर में आनंदम् (दुआओं का घर) मण्डला में वर्ष 2016 से संचालित है जहां पर लोग आवश्यकता से अधिक वस्तुऐं होने पर यहां स्वेच्छा से छोड़ जाते हैं एवं ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले ग्रामीणजन, मजदूर, विकलांग, वृद्ध, विधवा बेसहारा वर्ग के लोग प्राप्त कर अपनी आवश्यकता की पूर्ति कर रहे हैं। वर्तमान समय में आनंदम में आने वाले ग्रामीणों की संख्या में वृद्धि हुई है।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले की आम जनता से अपील की है कि आनंदम् में अपने घर की अतिरिक्त सामग्री दान करने आगे आएं। इसी प्रकार जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों से अपील की गई है कि आनंदम (दुआओं का घर) मण्डला में दूसरों के उपयोग के लिए कपडे़, पुस्तकें, खिलौने, जूते, चप्पल, चूड़ी, बिन्दी एवं अन्य समाग्री आनंदम (दुआओं का घर) में अपनी इच्छा अनुसार दें ताकि निर्धन परिवार अपनी जरूरत की सामग्री आनंदम् से प्राप्त कर सकें।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 20 जनवरी 2023

Reva India News

गोंडवाना संघ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण*

Reva India News

तिलक वार्ड स्टेडियम ग्राउंड मंडला में प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन कार्यशाला संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment