Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पोतला दुर्घटना के घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह घायलों का हाल जानने जिला चिकित्सालय पहुंची कलेक्टर मृतकों को नियमानुसार मदद देने के निर्देश

मण्डला, 18 मार्च 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर नारायणगंज के पोतला ग्राम में वाहन पटलने से घायल हुये व्यक्तियों के उपचार की व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने घायलों से मुलाकात करते हुये उनसे आत्मीय चर्चा की। कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ श्रीनाथ सिंह को निर्देशित किया कि जबलपुर में उपचारार्थ भर्ती व्यक्तियों का भी सतत फॉलोअप सुनिश्चित करते हुये उन्हें भी हर संभव मदद मुहैया कराई जाये। श्रीमति सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सभी घायलों को बेहतर उपचार तथा हरसंभव मदद प्रदान करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने दुर्घटना में मृत व्यक्तियों को नियमानुसार शीघ्र सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह, सिविल सर्जन डॉ विजय मिश्रा सहित संबंधित उपस्थित रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 मार्च को पूर्वान्ह में नारायणगंज के पोतला ग्राम में बरातियों को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। घायलों को तत्काल रूप से मण्डला एवं जबलपुर के अस्पतालों में उपचार के लिये पहुॅचाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा पीडितों की मदद के लिये हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

Related posts

कलादीर्घा के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करें – हर्षिका सिंह कलादीर्घा के उन्नयन संबंधी बैठक संपन्न

Reva India News

ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 13 दिसम्बर को

Reva India News

जिले की “रिफर चिकित्सा पद्धती” ने फिर एक परिवार को किया बेसहारा

Reva India News

Leave a Comment