Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बैगा जनजाति देश की सांस्कृतिक पहचान में रखते है विशेष स्थान – श्री कुलस्ते केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री बैगा समाज की संगोष्ठी में हुये शामिल आदि महोत्सव के आयोजन संबंधी जरूरी व्यवस्थाओं पर दिये निर्देश

मण्डला, 18 मार्च 2021

केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते रामनगर में बैगा जनजाति द्वारा आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नीरज मरकाम, जनपद सदस्य, स्थानीय सरपंच, संबधित अधिकारी तथा आदिवासी जन समुदाय उपस्थित रहे। श्री कुलस्ते ने कहा कि बैगा जनजाति हमारे देश की विशिष्ट सांस्कृतिक जनजाति है। बैगा जनजाति की सांस्कृतिक विविधता देश के लिए धरोहर है। उन्होंने रामनगर में आदिवासी अनुसंधान केंद्र के लिए भेजे गए प्रपोजल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मई माह में आदि उत्सव रामनगर में आयोजित किया जाना है। इस संबंध में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। आदि महोत्सव में आदिवासी जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। आदि महोत्सव में देश की अलग अलग आदिवासी संस्कृतियों से परिचय कराने के लिये विशेष व्यवस्थाएं की जायेंगी ताकि आदिवासी समाज की पूजा पद्धति, रीति रिवाज तथा अन्य मान्यताओं के बारे में जनसामान्य को जानकारी दी जा सके।

 

कार्यक्रम के उपरांत श्री कुलस्ते ने मई में होने वाले आदि महोत्सव के लिये चिन्हित स्थल का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन संबंधी आवश्यक निर्देश दिये। इस्पात राज्यमंत्री ने बैगा जनजाति के विशेष मांग पर सामुदायिक भवन के निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की। इस संबंध  में उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने चौगान में बैगा आदिवासी सांस्कृतिक भवन के लिये जमीन भी चिन्हित की। श्री कुलस्ते ने बैगा जनजाति के विकास के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं एवं शासन के विशेष प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

संगोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य नीरज मरकाम ने बताया कि बैगा जनजाति आयुर्वेदिक का  विशेष ज्ञान रखते है इसके अलावा इस जनजाति का सांस्कृतिक एंव शोध दृष्टि से महत्व है।इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बैगा जनजाति पर आधारित अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के उपरांत श्री कुलस्ते ने मई में होने वाले आदि महोत्सव के लिये चिन्हित स्थल का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

Related posts

पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से करें ड्रोन सर्वेक्षण की तैयारी – हर्षिका सिंह स्वामित्व योजना के तहत कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

एकलव्य विद्यालय सेमरखापा में यातायात एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

कलेक्टर ने किया केहरपुर में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment