Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वास्थ्य सेवाओं को मापदण्डों के अनुरूप और अधिक बेहतर बनाने क्वालिटी एसोरांस सर्विस के दल ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईडोंगरी का भ्रमण

मण्डला, 18 मार्च 2021

स्वास्थ्य संस्थाओ में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिरईडोंगरी नैनपुर को कायाकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर पर नामांकित किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को मापदण्डों के अनुरूप और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से क्वालिटी एसोरांस सर्विस के दल ने केन्द्र का भ्रमण किया।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थाओं में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरई डोंगरी (नैनपुर) का नेशनल क्वालिटी एसोरांस सर्विस NQAS के मापदंडों के अनुरुप आकलन करने के लिए मिशन संचालक NHM के द्वारा गठित दो सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम ने 18 मार्च को एसेसमेंट किया। दल में डॉ विवेक मिश्रा कंसल्टेंट NHM भोपाल तथा डॉ संजय मिश्रा नेशनल एसेसर एल्गिन जबलपुर दल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरई डोंगरी के 6 अलग अलग विभागों जिसमें OPD] IPD] LABOUR रुम, लैब, नेशनल प्रोग्राम ओर जी एडमिन के विभिन्न पैरामीटर पर एसेसमेंट किया गया। टीम द्वारा चिकित्सक, नर्सिंग और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ से प्रदायित सेवाओं में गुणवत्ता और आवश्यक निर्धारित दस्तावेज के विषय मे विस्तार से पूछा गया।साथ ही चिरईडोंगरी में विभिन राष्ट्रीय कार्यकर्मो जैसे टी बी,मलेरिया, एड्स कंट्रोल आदि के समस्त कार्यो की प्रगति का बिंदुवार आकलन किया गया। मरीजों से फीडबैक तथा स्टाफ से इन्टरव्यू भी लिया गया। टीम द्वारा उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर करते हुए और सुधारात्मक सुझाव चेक लिस्ट के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिये।

आज के भ्रमण के दौरान जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ श्रीनाथ सिंह, डॉ वाय के झारिया जिला टीकाकरण अधिकारी, नोडल अधिकारी डॉ जे पी चीचाम, मेडिकल ऑफिसर डॉ अंकित जायसवाल, डॉ लकी चौरसिया, जिला क्वालिटी टीम से शैलेन्द्र सिंह क्च्ड , एसेसर शरद मेश्राम, पूजा सूर्यवंशी, पुनम कोल्हे तथा चिरईडोंगरी से समस्त पैरामेडिकल ओर सहायक स्टाफ उपस्थित रहे ।

Related posts

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया एसआईआर प्रक्रिया का निरीक्षण

Reva India News

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 23 से

Reva India News

गहन शिशु चिकित्सा इकाई में कराया गया पेस्ट कंट्रोल  

Reva India News

Leave a Comment