Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्यार्थियों की उपलब्धियों का श्रेय शिक्षकों को जाता है – मंत्री श्रीमती उइके जिले के 300 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

मंडला 3 अगस्त 2025

जिस तरह कुम्हार साधारण मिट्टी को आकार देकर अद्भुत कलाकृति तैयार करता है ठीक उसी तरह शिक्षक भी विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारकर उनके भविष्य को गढ़ता है। विद्यार्थी अपने जीवन में जो उपलब्धि हासिल करता है उसका श्रेय शिक्षकों को ही जाता है और वे गर्व महसूस करते हैं। यह बात कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमति सम्पतिया उइके ने कही। वे शासकीय रानी फूलकुंवर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में जिले के उत्कृष्ट विद्यार्थियों के सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुई।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड न केवल प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने का अवसर है बल्कि उनको भविष्य के लिए प्रेरित करने का भी उत्सव है। मंडला के हमारे बच्चे प्रतिभाशाली हैं। आज हमारे बच्चे हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। आज के यही बच्चे आगे चलकर राष्ट्र की सेवा करेंगे और देश के भविष्य का निर्माण करेंगे। विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान के इस कार्यक्रम से आने वाले समय में और भी बच्चे प्रेरित होंगे ऐसा मेरा विश्वास है। प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नई योजनाओं को लागू कर रहे हैं। इसमें अब निःशुल्क स्कूटी, साईकिल, गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, मध्यान्ह भोजन और लेपटॉप वितरण भी किया जा रहा है। इन सारी सुविधाओं से निश्चित ही शिक्षा जगत में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि जितनी संख्या में आज यहाँ बेटियां आई हैं इससे यह स्पष्ट होता है कि हमारी बेटियां अब बेटों से कम नहीं हैं। लोगों की सोच में बदलाव हुआ है, अब प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपनी दक्षता से परचम लहरा रही है। इस अवसर पर सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें। शाला त्याग चुके बच्चों को स्कूलों की तरफ मोड़ा जाए। इस दौरान पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य श्री अरविंद, श्री जोरावर सिंह, श्री शिवा रानू राजपूत, श्रीमती अनीता तिवारी, मेधावी विद्यार्थी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 25 फरवरी 2023

Reva India News

नर्मदा पथ सर्वेक्षण: श्रमदान, रैली एवं चौपाल के माध्यम से किया लोगों को जागरूक जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण की दिलाई शपथ

Reva India News

25 फरवरी को प्लेसमेन्ट ड्राईव

Reva India News

Leave a Comment