Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

‘‘अमृत महोत्सव’’ के अंतगत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

मण्डला, 18 मार्च 2021

शासकीय कला महाविद्यालय बम्हनी बंजर में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के परिप्रेक्ष्य में दांडी मार्च की वर्षगांठ पर ‘दांडी मार्च और महात्मा गांधी’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बी.ए.प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र,छात्राओं ने सहभागिता की। इसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बीए.प्रथम वर्ष की ईषा पटेल, चंद्रकांत सिगौर, शकुंतला नंदा ने क्रमषः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए द्वितीय वर्ष में विकास नंदा, निकिता बंजारा एवं विकास चक्रवर्ती का क्रमषः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान रहा। बी.ए. तृतीय वर्ष की खुशबू हरदहा, नंदिनी चक्रवर्ती ,वं शिवानी चंदानी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। संपूर्ण स्तर पर इस प्रतियोगिता से खुशबू हरदहा प्रथम स्थान विकास नंदा द्वितीय स्थान तथा निकिता बंजारा ने तृतीय स्थान प्राप्त करते हुये जिला स्तर प्रतियोगिता हेतु चयनित किए गया, है। प्रभारी प्राचार्य श्री एस.पी.झारिया ने चयनित छात्र छात्राओं को जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता हेतु शुभकामनायें प्रेषित की।

Related posts

जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

30 सितम्बर को मोहगाँव में रक्तदान शिविर का आयोजन

Reva India News

जिले में कोरोना संक्रमण की दर में कमी को दृष्टिगत रखते हुए नए दिशा-निर्देश जारी जिला मिजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह ने जारी किए आदेश

Reva India News

Leave a Comment