Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वैक्सीनेशन के लिये चुनावी तर्ज पर ग्रामवार योजना बनाऐं – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की कोरोना टीकाकरण तथा आयुष्मान पंजीयन की समीक्षा

मण्डला, 19 मार्च 2021

कोविड वैक्सीनेशन तथा आयुष्मान पंजीयन की समीक्षा करते कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया था कि 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति का वैक्सीनेशन अनिवार्य रूप से कराया जाये। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिये लोगों को प्रोत्साहित करें। कोई भी पात्र व्यक्ति वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रहना चाहिये। लोगों का चिन्हांकन कर चुनावी तर्ज पर ग्रामवार योजना तैयार करें। संबंधित विभागों के प्रत्येक मैदानी अधिकारी कर्मचारी को 20 लोगों की नामजद जिम्मेदारी सौंपें, जो 3 सत्रों में इन लोगों का वैक्सीनेशन कराने के लिये व्यक्तिशः जिम्मेदार होंगे। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्वेता तड़वे, जिला परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय तेकाम आदि उपस्थित रहे तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत के सीईओ, बीएमओ आदि सम्मिलित हुये।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि मतदाता सूची के आधार पर 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की सूची से लोगों का चिन्हांकन करें। प्रत्येक व्यक्ति तक पहुॅच करें तथा उन्हें टीकाकरण का लाभ बताते हुये उनका वैक्सीनेशन करायें। प्रथम चरण का टीकाकरण करा चुके सभी फ्रंटलाईन वर्कर्स का भी अनिवार्य रूप द्वितीय चरण का वैक्सीनेशन करायें। उन्होंने इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संगठनों तथा स्व सहायता समूहों के सहयोग से जागरूकता अभियान संचालित करने के भी निर्देश दिये। टीकाकरण केन्द्रवार समीक्षा करते हुये कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में दैनिक लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण करायें। योजना ऐसी बनायें कि वैक्सीनेशन व्यर्थ न जाये। आयुष्मान कार्ड पंजीयन की समीक्षा करते हुये कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शेष बचे लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाये। उचित मूल्य दुकान, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता आदि के माध्यम से ग्राम पंचायतवार योजना बनाकर शेष बचे लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाने की कार्यवाही पूर्ण करें। जिला पंचायत के परियोजना अधिकारियों को आयुष्मान पंजीयन के लिये विकासखण्ड स्तर के नोड़ल अधिकारी नियुक्त किया जाये। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि ऐसे क्षेत्र जहां टीकाकरण के लिये लोगों को अधिक दूरी तय करना पड़ रही है वहां लोगों को टीकाकरण केन्द्र तक लाने ले जाने के लिये आवश्यकतानुसार विभिन्न विभागों के सरकारी वाहनों का भी उपयोग करें। जिन स्थानों पर ऑटो सहित अन्य साधन उपलब्ध हैं वहां पर जिला परिवहन अधिकारी समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, कोटवार तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता लोगों को आने जाने में सहयोग करेंगे।

लापरवाही बरतने वाले लोकसेवकों पर कार्यवाही करें

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि कोविड वैक्सीनेशन तथा आयुष्मान पंजीयन का कार्य पूरी गंभीरता के साथ सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाये। इन कार्यांे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने समस्त एसडीएम को निर्देशित किया कि अभियान में लापरवाही बरतने वाले अथवा समुचित सहयोग नहीं करने वाले लोकसेवकों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Related posts

विज्ञान को मातृभाषा में समझना सरल रू मुख्यमंत्री डॉ. यादव हिंदी में विज्ञान संप्रेषण को प्रोत्साहित करना आवश्यक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन-2024 का शुभारंभ

Reva India News

जल शक्ति से नव भक्ति अभियान अंतर्गत ग्राम चरगांव माल में जल प्याऊ का शुभारंभ

Reva India News

1 से 10 अक्टूबर 2021 तक फौती नामांतरण हेतु विशेष अभियान

Reva India News

Leave a Comment