Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

10 सितम्बर को उत्कृष्ट स्कूल मण्डला में कृमि की गोली खिलाकर किया जायेगा शुभारंभ

मंडला 9 सितंबर 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० के.सी. सरोते ने बताया कि 10 सितम्बर को उत्कृष्ट स्कूल मण्डला में कृमि की गोली खिलाकर कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया जायेगा। शहरी क्षेत्र/ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त क्षेत्र में 10 सितम्बर को कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 वर्ष से 19 वर्ष के बालक/बालिकाओं को कृमि से बचाव हेतु एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाई जायेगी। इसी प्रकार से छूटे हुए बच्चों को 13 सितम्बर को माप अप दिवस का आयोजन कर गोली खिलाई जायेगी। भारत सरकार के एनीमिया मुक्त भारत प्रजनन उम्र की महिलायें में एनीमिया के कारण कृमि संक्रमण भी है। कृमि संक्रमण से प्रजनन उम्र की महिलायें, उनमें खून की कमी पोषण स्तर पर दुष्प्रभाव परिलक्षित होता है। कृमि मुक्ति दिवस में 20 वर्ष से 49 वर्ष की महिलाओं (धात्री/गर्भवती को छोड़कर) 400 एमजी की एलवेन्डाजोल की गोली खिलाई जायेगी। 20 वर्ष से 49 वर्ष की प्रजनन उम्र महिलाएं (गर्भवती/धात्री को छोड़कर) आशा कार्यकर्ता के द्वारा 400 एमजी एक गोली सामने से पानी के साथ चबाकर खिलाना है। 1 वर्ष से 5 वर्ष के बच्चों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा गोली खिलाई जायेगी। 6 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को स्कूल में शिक्षक के द्वारा खिलाई जायेगी। एल्वेन्डाजोल की खुराक 1 वर्ष से 2 वर्ष आधी गोली 200 एमजी चूर्ण बनाकर पानी के साथ खिलाना है। 2 वर्ष से 3 वर्ष एक गोली 400 एमजी चूर्ण बनाकर पानी के साथ खिलाना हैं। 3 वर्ष से 19 वर्ष एक गोली 400 एमजी पानी के साथ चबा चबाकर खाना है। दवाईयां शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आशा कार्यकर्ता के सीधे देखरेख में सामने से खिलाई जावेगी। गोलियां खाली पेट नहीं खिलाना है, बीमार/इलाजरत बच्चे को भी नहीं खिलाना है। जिला नोडल अधिकारी डॉ० यतीन्द्र झारिया के द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम की पूर्ण सफलता के लिए जिला स्तर से तैयारियां की जा रही है। क्षेत्रीय अमला को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश जारी किए गए हैं। सूचना, शिक्षा संचार गतिविधि, जन जागरूकता कार्यक्रम, ग्राम स्तर तक नारे लेखन, मुनादी, आशाओं के द्वारा आरोग्य केन्द्र में ग्रुप बैठक के माध्यम से सूचना, पोस्टर, पम्पलेट, बेनर, फ्लेक्स, सोशल मीडिया के माध्यम से जिला स्तर से गांव स्तर तक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

Related posts

10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 नवंबर तक

Reva India News

4 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का सतत निराकरण करें – प्रभारी कलेक्टर श्री कूमट

Reva India News

Leave a Comment