Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्री बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी

मण्डला, 22 मार्च 2021

बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाने वाली कक्षा नवमीं एवं ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षायें एवं कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षाओं की समय सारिणी लोक शिक्षा संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी की गई है। समय सरिणी के अनुसार कक्षा नवमीं एवं ग्यारहवीं की परीक्षायें दिनांक 12 अपै्रल से 28 अपै्रल के मध्य सम्पन्न होना है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का समय प्रातः 8 से 11 बजे तक रहेगा। समस्त विद्यालय प्रायोेगिक परीक्षायें 12 अपै्रल से 28 अपै्रल के मध्य सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की प्री बोर्ड की परीक्षायें 12 अपै्रल से 27 अपै्रल के मध्य सम्पन्न कराई जाना है। इन दोनों कक्षाओं के परीक्षाओं का समय अपरान्ह 12 से 03 बजे तक रहेगा। कक्षा नवमीं एवं ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल के से प्राप्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम जिला संकलन केन्द्र शासकीय रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मण्डला से उपलब्ध करायें जायेगें।    कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र जिला एवं विकासखण्ड स्तर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से सील्ड लिफाफों से प्रदाय किये जाने के निर्देश जारी किये गयें हैं। इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के समस्त प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी परीक्षाओं की समय सारिणी ईमेल के माध्यम से निकालकर समस्त परीक्षार्थियों को अवगत कराना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी वार्षिक एवं प्री बोर्ड परीक्षाओं से वंचित न होने पाये। इसी प्रकार समस्त प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को भी प्रीबोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराने के लियेे नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी पृथक से जारी किये गये हैं।

Related posts

आकस्मिक मृत्यु पर आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

जिले में अब तक 1012.8 मिमी वर्षा

Reva India News

गांव की पढ़ी-लिखी महिलाओं को मिला ध्वजारोहण का अवसर

Reva India News

Leave a Comment