Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दवा स्टॉक की जांच के लिए दल गठित

मण्डला 18 मई 2021

अपर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के कारण जिले में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में दिन प्रतिदिन लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे यह आवश्यक हो गया है कि अस्पताल में बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं पर्याप्त दवाईयां मरीजों को उपलब्ध कराई जाये। जिला स्तर, अनुभाग स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर दवाईयों के स्टॉक की जांच हेतु दल नियुक्त किये गए हैं जिसमें जिला स्तरीय जांच दल में अपर कलेक्टर, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्र.-1 एवं अजय चौधरी कार्यालय सहा. लोक सेवा नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार अनुभाग स्तरीय जांच दल अनुविभागीय अधिकारी (रा.) निवास, बिछिया, नैनपुर, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग निवास, बिछिया, नैनपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत निवास, बिछिया, नैनपुर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर लोक सेवा निवास, बिछिया, नैनपुर नियुक्त किए गए हैं। ब्लॉक स्तर जांच दल में तहसीलदार घघरी, नारायणगंज, बम्हनी, नायब तहसीलदार बीजाडांडी, मवई, मोहगांव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मण्डला, घुघरी, नारायणगंज, मवई, मोहगांव, बीजाडांडी, कम्प्यूटर ऑपरेटर लोक सेवा घुघरी, नारायणगंज, मवई, मोहगांव, बीजाडांडी नियुक्त किए गए हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि अधिकारी, कर्मचारी जिला स्तर, अनुभाग स्तर एवं ब्लॉक स्तर के दवाईयों के स्टॉक का सत्यापन एवं अनुभाग स्तर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी के स्टॉक का सत्यापन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को करेंगे तथा कलेक्टर को सायं 4 बजे तक अवगत करायेंगे।

Related posts

रैली, नारे, दीवार, लेखन और पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है

Reva India News

नगरीय निकाय के उप निर्वाचन की कार्यवाही हेतु समय-सीमा निर्धारित एफएलसी पाॅलीटेक्निक काॅलेज मंडला में 26 जून से

Reva India News

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत मंडला जिले से कामाख्या व मथुरा-वृंदावन की यात्रा जुलाई में

Reva India News

Leave a Comment