Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंकुर कार्यक्रम- जन सहभागिता द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान

मण्डला 22 मई 2021

मध्यप्रदेश शासन पर्यावरण विभाग द्वारा अंकुर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है जिसके तहत् राज्य के हरित क्षेत्र में वृद्धि कर प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ रखने व प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध करने के उद्देश्य से जन सहभागिता के माध्यम से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण हेतु अंकुर कार्यक्रम की अवधारणा तैयार की गई है। राज्य शासन द्वारा अंकुर कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु मध्य प्रदेश शासन, पर्यावरण विभाग की संस्था पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) भोपाल को नोडल एजेंसी का दायित्व सौंपा गया। 21 कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण हेतु जन सामान्य के प्रोत्साहन हेतु जिलेवार चयनित विजेताओं को मुख्यमंत्री द्वारा प्राणवायु अवार्ड से सम्मानित कर प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेगें। कार्यक्रम में सहभागिता हेतु प्रतिभागियों को गूगल प्ले स्टोर से वायुदूत ऐप डाउनलोड कर पंजीयन करना होगा। प्रतिभागियों को स्वयं के संसाधन से कम से कम एक वृक्ष का रोपण कर पौधे की फोटो ऐप के माध्यम से लेकर अपलोड की जाना है। वृक्षारोपण के 30 दिन पश्चात् पुनः नवरोपित पौधे की नवीन फोटो ऐप पर अपलोड कर प्रतिभागी सहभागिता प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

अंकुर कार्यक्रम जिले मे जन अभियान परिषद् के वॉलेंटियर्स, महाविद्यालयों के इको क्लब प्रभारी तथा राष्ट्रीय हरित कोर (एनजीसी) योजना के मास्टर ट्रेनर में से वेरीफायर्स नामांकित कर सत्यापन कराया जाना है। जिले में प्राप्त प्रविष्टियों या क्षेत्रीय आवश्यकता के आधार पर जन अभियान परिषद् के वॉलेंटियर्स को वेरीफायर नामांकित कर वायुदूत ऐप पर जिला स्तरीय वेरीफायर्स की सूची में सम्मिलित किया जाना है। जिला स्तर पर कुल प्राप्त ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की प्रविष्टियों का 10 प्रतिशत अथवा 200 जो भी कम हो का रेंडम आधार पर जिला स्तर पर नामांकित वेरीफायर्स से सत्यापन कराया जाना है।

जिला कलेक्टर इस कार्य हेतु जिले के वरिष्ठ अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे। जिला नोडल अधिकारी द्वारा आवश्यकतानुसार स्थानीय वेरीफायर का नामांकन कर वायुदूत ऐप में प्रविष्टि की जाना है तथा चयनित प्रतिभागियों के वृक्षारोपण के सत्यापन कार्य नामांकित वेरीफायर्स को आवंटित कर सत्यापन करवाया जाना है। सत्यापन उपरांत वायुदूत ऐप पर सत्यापन रिपोर्ट की प्रविष्टि भी करवाई जाना है। जिले स्तर पर कुल प्राप्त प्रविष्टियों में से कम्प्यूटराईज्ड लॉटरी द्वारा विजेताओं का चयन किया जाना है। चयनित विजेताओं का सत्यापन नोडल अधिकारी द्वारा वेरिफायर के माध्यम से करवा कर विजेताओं की सूची वायुदूत ऐप में अपलोड की जायेगी।

जिला कलेक्टर, जिला नोडल अधिकारी नियुक्त कर नाम, पदनाम, मोबाईल न. व ईमेल आईडी कार्यपालन संचालक, एप्को को उपलब्ध करवाया जाना सुनिश्चित करेगें। पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन, एप्को से इस कार्य हेतु श्री मनोहर पाटिल, प्रशासकीय अधिकारी मोबाईल 79871-57327 को समन्वयक नियुक्त किया गया है।

Related posts

खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा – एसपी .शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

Reva India News

खुलेआम अवैध रेत का खनन और परिवहन जिम्मेदार विभाग पर प्रश्न चिन्ह

Reva India News

राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल ने किया कन्हारीकला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर व पशु मेले का अवलोकन

Reva India News

Leave a Comment