Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समान नागरिक संहिता समिति के सदस्य श्री बुधपाल सिंह 16 जून को मंडला जिले के भ्रमण पर रहेंगे

मंडला, 15 जून 2026

मध्यप्रदेश शासन की उच्च स्तरीय समिति, समान नागरिक संहिता के सदस्य श्री बुधपाल सिंह 16 जून को मंडला जिले के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 16 जून को प्रातः 11 बजे मंडला स्थित आर.डी. कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जन परामर्श बैठक में शामिल होंगे। इस अवसर पर नागरिकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों से समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव एवं विचार प्राप्त किए जाएंगे।

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संबंधित जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जन परामर्श बैठकों का उद्देश्य समान नागरिक संहिता से जुड़े विषयों पर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना एवं आमजन के सुझाव प्राप्त करना है।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सेल्फी ली

Reva India News

बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम नंबर 07642-251079

Reva India News

सीएम राईज स्कूल निवास में टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई  

Reva India News

Leave a Comment