Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

युवा-संगम रोजगार मेला 16 जून को नगरपालिका मंडला में निजी कम्पनियाँ देंगी रोजगार के अवसर

मंडला, 15 जून 2026

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा-संगम रोजगार मेला का आयोजन 16 जून को किया जाएगा। यह आयोजन जिला रोजगार कार्यालय मंडला, आईटीआई मंडला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मंडला के संयुक्त तत्वावधान में नगरपालिका मंडला के हॉल में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा।

रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष आयु के ऐसे युवक-युवतियाँ भाग ले सकेंगे, जिन्होंने कक्षा 8वीं, आईटीआई अथवा स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की है। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियाँ उपस्थित रहकर विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी तथा रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर रोजगार मेले में उपस्थित हों। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts

कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ  

Reva India News

फसल ऋणमानों में एसएलटीसी के निर्णय अनुसार ऋण वितरण करें – कलेक्टर ऋण उप समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 10 दिसम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment