Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कीटनाशक छिड़काव आवेक्षक व श्रमिकों की भर्ती के लिए समिति गठित

मण्डला 28 मई 2021

जिला मलेरिया अधिकारी ने से प्राप्त जानकारी के अनुसार संचालनालय स्वा.सेवाएं म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वर्ष 2021 में कीटनाशक छिड़काव के लिए आवेक्षक, श्रमिकों की अस्थायी चयन साक्षात्कार के आधार किया जाना है। साक्षात्कार के लिए चयन समिति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार जिला रोजगार अधिकारी सदस्य, मलेरिया अधिकारी सदस्य, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सदस्य एवं मलेरिया निरीक्षक सदस्य होंगे।

जिला मलेरिया अधिकारी ने कहा कि अकुशल श्रमिक की योग्यता कक्षा आठवीं से अधिक न हो एवं पूर्व अनुभवी आवेक्षक व श्रमिकों को प्राथमिकता दी जायेगी। इसके लिए मलेरिया निरीक्षक के माध्यम से सूचित कराएं ताकि कीटनाशक छिड़काव के लिए श्रमिकों का चयन समय-सीमा में हो सके। साक्षात्कार 4 जून को कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी, रेडक्रॉस भवन मंडला में 12 बजे से आयोजित किए जायेंगे। चयन के लिए इच्छुक उम्मीदवार कोविड-19 गाईडलाईन का पालन करते हुए आवश्यक दस्तावेज राष्ट्रीयकृत बैंक की स्वयं के नाम का जीवित खाता संख्या वाली पासबुक एवं स्व-प्रमाणित सुस्पष्ट छायाप्रति तथा रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन का मूल दस्तावेज स्व-प्रमाणित सुस्पष्ट छायाप्रति एवं आधार कार्ड की मूल दस्तावेज एवं स्व-प्रमाणित सुस्पष्ट छायाप्रति सहित साक्षात्कार में उपस्थित रहेंगे।

Related posts

जिले में अब तक 566.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

वनवासी विकास परिषद ने मनाई बिरसा मुंडा जन्म जयंती

Reva India News

कक्षा 6वी, 7वी, 8वी एवं 9वी में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 30 जनवरी तक

Reva India News

Leave a Comment