Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे जारी

मण्डला 1 जून 2021

प्रदेश में अधिकाधिक जनसंख्या तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में किल कोरोना-4 अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत् महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पंचायत ग्रामीण विकास व नगरीय विकास विभाग के अमले द्वारा गतिविधियां की जा रही है। इस अभियान के तहत् स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में गृहभेंट कर स्क्रीनिंग करेगी तथा सर्दी, खांसी, जुकाम के रोगियों को चिन्हित कर, स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों के दलों द्वारा जिन ग्रामों में एक्टिव केसों की संख्या होगी वहां सर्वे किया जा रहा है।

इन दलों के अलावा सुपरवाइजर्स के दल भी तैनात किए गये हैं जो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के दलों की मॉनिटरिंग करेंगे। सुपरवाइजर्स के दल को जुकाम, खांसी, बुखार जैसे रोगों से संबंधित उपचार के लिए एन्टीबायोटिक टेबलेट, एन्टी पायरेटिक, एन्टासिड, विटामिन व इम्यूनिटी बूस्टर टेबलेट के साथ-साथ सेनेटाइजर, नॉन कान्टेक्ट थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर जैसे उपकरण भी दिए गए हैं। सुपरवाइजर्स के दल मरीजों में रोगों के लक्षणों के आधार पर दवाई वितरित करेंगे तथा गोलियां सेवन करने की विधि समझायेंगे। आवश्यकता होने पर कोविड के संभावित रोगियों का टेस्ट फीवर क्लीनिक के माध्यम से कराया जायेगा। कोविड मरीजों को होम क्वारेंटीन रहने की सलाह दी जायेगी तथा यदि घर में जगह नहीं है तो संस्थागत क्वारेंटिन किया जायेगा। 31 मई 2021 को सर्वे दलों द्वारा अब तक 3 कोविड पॉजीटिव केस चिन्हांकित किये गये। 14 व्यक्तियों को मेडिसन किट दी गई।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 20 अगस्त 2024

Reva India News

आबकारी द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूध की गयी कार्यवाही

Reva India News

सुकतरा गांगोरा रोड पर कार मिली लाश के अंधी हत्या के प्रकरण में मंडला पुलिस ने किया खुलासा, महिला एवं 02 आरोपी गिरफ्तार*  

Reva India News

Leave a Comment