Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने किया बीजाडाण्डी क्षेत्र का भ्रमण स्वास्थ्य, खाद्यान्न वितरण, शिक्षा और आजीविका संवर्धन का लिया जायजा राशन वितरण में लापरवाही और छात्रावास में भोजन कक्ष की अव्यवस्था पर जताई नाराजगी, आईटीआई भवन दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश

मंडला, 27 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत विकासखंड बीजाडाण्डी में गुरुवार को आयोजित शिविर से पूर्व सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने विकासखंड क्षेत्र का सघन भ्रमण किया। यहाँ उन्होंने  स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्यान्न वितरण और आजीविका जैसी बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया।

भ्रमण की शुरुआत धनवाही में निर्माणाधीन आईटीआई भवन से हुई। सीईओ श्री मीना ने निर्देश दिए कि कैंपस में बन रहे आईटीआई भवन के साथ-साथ बालिका, बालक छात्रावास और आवास भवनों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। भवन में मुख्य द्वार की ओर से एप्रोच रोड का निर्माण करें। ईई पीआईयू श्री पारस सिंह ने बताया कि सभी बिल्डिंग दिसंबर 2026 तक पूर्ण की जानी हैं। प्राचार्य श्रीमती मनीषा भूरिया ने बताया कि भवन पूर्ण होने पर अगले सत्र से 6 ट्रेड्स में प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।

ग्राम धनवाही की उचित मूल्य दुकान पर सीईओ ने राशन की उपलब्धता और वितरण की जानकारी ली। 409 कार्डधारियों में से केवल 147 को राशन वितरण होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि गांव में सभी कार्डधारियों को सूचना पहुंचाकर दोनों माह का राशन समय पर वितरित करें। वितरण पंजी अद्यतन रखने और अक्रियाशील कार्डों को ट्रेस करने के निर्देश भी दिए।

उप स्वास्थ्य केन्द्र धनवाही में उन्होंने ओपीडी, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की समीक्षा की। मौसमी बीमारियों के मद्देनजर निर्देश दिए कि यदि दैनिक ओपीडी में बच्चों की संख्या लगातार बढ़ती है तो तुरंत बीएमओ और तहसीलदार को सूचित किया जाए। परिसर में उन्होंने आजीविका ग्राम संगठन की महिलाओं से मुलाकात कर उनके उत्पादों की बिक्री उत्पादक समूहों और प्रोड्यूसर कंपनी के माध्यम से बढ़ाने का सुझाव दिया।

सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास बीजाडाण्डी में पेयजल, रसोई और भोजन कक्ष का निरीक्षण किया। भोजन कक्ष में छत से पानी टपकने और खिड़की से पानी आने की समस्या को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। छात्रावास में 50 बालकों के विरुद्ध गुरुवार को केवल 7 छात्र उपस्थित मिले, जिस पर अधीक्षक ने पर्व के कारण घर जाने की जानकारी दी।

इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजाडाण्डी में मरीज पंजीकरण, ओपीडी, टीकाकरण, मेल वार्ड, मेटरनिटी वार्ड, दवा वितरण, आयुष्मान कक्ष और स्टोर का बारीकी से निरीक्षण कर दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने और आयुष्मान क्लेम समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों और अन्य सुविधाओं पर फीडबैक लिया।

भ्रमण के क्रम में सीईओ श्री मीना ने लोक सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में आवेदकों की कम संख्या पर कहा कि आमजन को कम शुल्क पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी जाए ताकि आवेदनों में वृद्धि हो। भ्रमण के दौरान एसडीएम निवास श्री सीएल वर्मा, सीएमएचओ डॉ. डीजे मोहन्ती, एसी ट्राईबल डॉ. अरुण शुक्ला, सीईओ जनपद बीजाडाण्डी श्रीमती वासंती दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संकुल संगठन की महिलाओं ने बांधी राखियाँ

 

स्वरागिनी आजीविका महिला संकुल स्तरीय परिसंघ की बहनों ने संकुल कार्यालय में सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना और एसडीएम निवास श्री सीएल वर्मा को पारंपरिक रीति से रक्षाबंधन किया। इस दौरान सीईओ श्री मीना एवं एसडीएम श्री वर्मा ने महिलाओं से आत्मीय बातचीत कर उनके द्वारा की जा रही गतिविधियों के लिए उनकी सराहना की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बीजाडाण्डी श्री आलोक सोनी, विकासखंड प्रबंधक श्री साहेब लाल सूर्यवंशी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

‘नमामि नर्मदे’ ट्रस्ट की प्रथम वर्षगांठ पर माहिष्मती घाट पर भव्य ‘माहिष्मती महोत्सव’ का आयोजन

Reva India News

कलेक्ट्रेट परिसर में भी मनाया गया महिला दिवस  

Reva India News

साढ़े सात किलोमीटर पैदल चलकर टोले पहुंचे एसडीएम आदिवासी परिवारों से रूबरू होकर जानी समस्याएँ, विकास कार्यों को मिली गति

Reva India News

Leave a Comment