Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने किया वृक्षारोपण

मण्डला 5 जून 2021

केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया। उन्होंने जिला चिकित्सालय में बन रहे कोविड चाइल्ड केयर सेंटर के निरीक्षण के पश्चात् जिला चिकित्सालय परिसर में ही वृक्षारोपण किया। श्री कुलस्ते ने निरीक्षण के दौरान कहा कि कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर जिला चिकित्सालय में सभी जरूरी इंतजाम एवं तैयारियां सुनिश्चित रखें। बच्चों के लिए कोविड केयर सेंटर एवं आईसीयू सुविधाओं को भी पुख्ता रखें। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, चिकित्सक, अनुराग बिट्टू चौरसिया, सुदीप ब्रजपुरिया, आकाश क्षत्री सहित उपस्थित थे।

Related posts

शांति समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति एवं नक्सल उन्मूलन के लिए चल रही गतिविधियों की समीक्षा की

Reva India News

आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment