Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

21 जून से 30 जून तक चलेगा कोविड टीकाकरण का महाअभियान

मण्डला 18 जून 2021

नोबेल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए मध्यप्रदेश शासन के दिशा-निर्देश अनुसार 21 जून से 30 जून तक 18 प्लस से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोविड वैक्सीनेशन का महाअभियान जिले में चलाया जाएगा। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जन समुदाय से अपील की है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु अपने एवं अपने परिवार का 18 प्लस का टीकाकरण जरूर करवाएं, एवं जिन्होंने कोविड टीका का पहला खुराक ली है निर्धारित तिथि में दूसरी खुराक अवश्य लगवाएं, तभी पहली डोज लेने का महत्व होगा, जिले की ब्लॉक ग्राम एवं वार्ड स्तर पर कोविड का टीकाकरण किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोविड टीका लगने के बाद कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाएं और मास्क लगाए,ं 2 गज की दूरी बनाएं, हाथों को साबुन से धोएं तभी हम सभी कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं। शासन प्रशासन का सहयोग करने में आएं सभी की भूमिका महत्वपूर्ण हैै मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि कोविड-19 का टीकारण हेतु उन शासकीय कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों का वैक्सीनेशन जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर मंडला में किया जायेगा।

Related posts

पटवारी पंचायत की मिलीभगत से हो रहा बच्चों के खेल मैदान पर अतिक्रमण शिकायत पहुंची कलेक्टर की जनसुनवाई

Reva India News

कोरोना के 2 नये मरीज मिले

Reva India News

दीपावली पर्व पर मंडला शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध

Reva India News

Leave a Comment