Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने धर्मगुरु एवं विभिन्न प्रतिनिधियों से की चर्चा

मण्डला 19 जून 2021

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 जून से प्रारंभ हो रहे कोविड वेक्सिनेशन के  महाअभियान के संबंध में धर्मगुरु, खिलाड़ी, समाजसेवी तथा अलग-अलग वर्ग के प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 21 जून से कोविड वेक्सिनेशन का महाभियान प्रारंभ हो रहा है। सभी धर्मगुरु, खिलाड़ी, प्रतिष्ठित व्यक्ति, समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों में प्रभाव रखने वाले व्यक्ति अपने-अपने स्तर पर इस महाअभियान को सफल बनाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा वेक्सिनेशन के महाअभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक टीकाकरण केंद्रों में वेक्सिनेशन प्रेरक भी रहेंगे।

श्री चौहान ने सभी धर्मगुरु एव विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि अपने-अपने स्तर पर कोविड वेक्सिनेशन के संबंध में जागरूकता प्रसारित करने में सहयोग करें। इसी प्रकार वैक्सीनेशन के संबंध में व्याप्त भ्रांतियों का निराकरण कर अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन केंद्र तक लाने में सहयोग करें। वीसी से चर्चा के दौरान एसीएस स्वास्थ्य ने कोविड वेक्सिनेशन के महाभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महाभियान के लिए ग्राम स्तर से जिला स्तर तक वेक्सिनेशन के लिए बनाई जा रही रणनीति की चर्चा की। उन्होंने कोरोना के संभावित तीसरे लहर के संबंध में भी चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी से अपील की कि अपने-अपने स्तर पर सघन रूप से कोविड वेक्सिनेशन के महाअभियान को सफल बनाने में सभी सहयोग करें। जिला कलेक्टर परिसर के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हर्षिका सिंह, एडीएम मीना मसराम, धर्मगुरु, समाजसेवी, पैदल चाल खिलाड़ी मिनी सिंह तथा संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

पॉलीटेक्निक कॉलेज में मनाया गया सुशासन दिवस

Reva India News

7 अक्टूबर को आयोजित होगा अन्न उत्सव, तैयारियाँ पूर्ण करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य 29 मई को करेंगे मंडला जिले का भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment