Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

                                      मंडला। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मंडला में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने अपने उद्बोधन में डॉ. मुखर्जी के जीवन चरित्र, राष्ट्र निर्माण, अखंड भारत एवं राष्ट्रीय एकता के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा एवं संगठन सुदृढ़ीकरण का संकल्प भी लिया।

इसके उपरांत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक आयोजित की गई, जिसमें अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं संभाग प्रभारी श्री सौरभ बावरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

श्री बावरिया ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा अनुसूचित जाति वर्ग के बीच पार्टी की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से प्रचारित करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर भी विशेष बल दिया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्री जयदत्त झा, जिला महामंत्री श्री नरेश चंद्रोल, पूर्व विधायक डॉ. शिवराज शाह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री जुगल किशोर बघेल, नगर मंडल अध्यक्ष श्री रानू राजपूत, अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता अहिरवार, श्री राधेश्याम झारिया, श्री कृष्ण कुमार झारिया, श्री प्रदीप झारिया, अजा मोर्चा जिला महामंत्री श्री सचिन डेहरिया, जिला मंत्री श्रीमती छाया सिसोदिया, श्रीमती अनुसुइया महोबिया, कार्यालय मंत्री श्रीमती ललिता लाहौरिया, मंडल अध्यक्ष श्री लक्ष्मण गोहिया, श्री नीरज कांडरा, श्री अमर झारिया, पूर्व अजा मोर्चा महामंत्री बसंत चौधरी, शैल जैन,  पारस असरानी,  आनंद जैन,  सुदीप चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक भाजपा की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन संगठनात्मक एकजुटता एवं आगामी गतिविधियों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कुपोषित बच्चों को पिलाई स्वर्णप्राशन संस्कार की दो बूंद

Reva India News

फ्यूजन, फन और पूरी होती फैंटेसी हॉट एयर बैलून ने बढ़ाया झील महोत्सव का रोमांच

Reva India News

कलेक्टर ने बाल दिवस पर किया विद्यार्थियों से संवाद ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल में किया बाल मेले का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment