Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संभाग आयुक्त ने लिया कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा

मण्डला 19 जून 2021

संभाग आयुक्त श्री चंद्रशेखर बोरकर ने जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में मॉयल के सहयोग से बनाए जा रहे कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ट्रेनिंग सेंटर पहुंचकर अस्पताल में मरीजों के लिए बिस्तर, साफ-सफाई, जरूरी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। श्री बोरकर ने परिसर में मॉयल के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे ऑक्सीजन सिलेंडर के संबंध में भी चर्चा की एवं जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर हर्षिका सिंह से जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर तथा ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर के बारे में जानकारी ली। कमिश्नर ने कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं से संतोष जताया। इस दौरान उन्होंने शासकीय कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में बनाए गए सेशन साईट के कर्मचारियों से चर्चा की तथा टीकाकरण की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एडीएम मीना मसराम, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह, जिला कोविड प्रभारी सुनील यादव, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, ईईपीआईयू श्री पटले तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनाई – मंत्री श्रीमती संपत्तिया उईके पीआईबी द्वारा आयोजित वार्तालाप कार्यक्रम में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

Reva India News

वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी

Reva India News

जिले में आज 6 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment