Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने धर्मगुरु एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को वैक्सीनेशन महाभियान के संबंध में दी जानकारी

मण्डला 19 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने धर्मगुरु एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को 21 जून से प्रारंभ हो रहे वेक्सिनेशन के महाअभियान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 जून से कोविड वेक्सिनेशन का महाअभियान प्रारंभ हो रहा है। इस अभियान के दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोविड वेक्सीनेशन लगाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस महाअभियान में धर्मगुरु एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि अपना सक्रिय सहयोग दें एवं जिले की जनता तथा अपने क्षेत्र के आसपास के लोगों को वेक्सिनेशन के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करें। श्रीमती सिंह ने चर्चा के दौरान जिले में वेक्सिनेशन के महाभियान के लिए बनाए जा रहे टीकाकरण केंद्रों और सेशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए हर वर्ग में सक्रिय सहयोग दें। इस महाभियान में सब्जी विक्रेता, पथ विक्रेता, व्यापारी संघ, विभिन्न कॉलोनियों के रहवासी, शासकीय सेवक एवं उनके परिजनों तथा अब तक वैक्सीनेशन नहीं कराए जाने वाले प्रत्येक वर्ग का वैक्सीनेशन किए जाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर विस्तृत कार्ययोजना भी बनाई गई है तथा जिला अधिकारियों की विस्तृत ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। कलेक्टर ने सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें तथा 21 जून से प्रारंभ हो रहे वेक्सिनेशन के महा अभियान की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें टीकाकरण केंद्र तक जरूर लाएं। इस दौरान एडीएम मीना मसराम, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, खिलाड़ी मिनी सिंह तथा संबंधित  थे।

Related posts

रपटाघाट पर नशामुक्ति के लिए दिलाई गई शपथ

Reva India News

कृमि की दवा खाने से छूटे बच्चों को 13 सितम्बर को खिलाई जाएगी

Reva India News

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी करने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment