Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दूरस्थ ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

मण्डला 16 जुलाई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा चलित प्रयोगशाला मोबाइल लैब अधिगम सामग्री यूनिट का शुभारंभ जिला मुख्यालय से 1 जुलाई 2021 को किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा कोविड काल में पढ़ाई से वंचित छात्रों को पढ़ाई के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए कोविड-19 के नियम एवं निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब तक 94 ग्राम पंचायतों के कुल 417 गांवों में चलित प्रयोगशाला सह अधिगम सामग्री यूनिट द्वारा छात्रों को सूक्ष्मदर्शी, लेंस, दर्पण, एवं जीव विज्ञान के स्पेसिमेन संबंधी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। छात्रों से पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराए जा रहे हैं जिसका लाभ कक्षा 9वीं से 12वीं के साथ ग्राम के अन्य स्वाध्यायी विद्यार्थियों को भी मिल रहा है। साथ ही मुकेश पाण्डेय एपीसी मंडला एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी जिला मंडला द्वारा कार्यक्रम की सतत मॉनिटरिंग भी की जा रही है। मुकेश पाण्डेय चलित प्रयोगशाला कार्यक्रम के साथ ग्रामीण छात्रों एवं उनके पालकों को कैरियर मार्गदर्शन, कोविड-19 टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। जिला कार्यालय द्वारा प्रेषित की गई गूगल सीट के माध्यम से विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यक्रम का विवरण प्रतिदिवस प्रदान कर रहे हैं।

इसी क्रम में बिछिया ब्लॉक के मांद, कासखेड़ा। घुघरी ब्लॉक में नैझर, खोड़ाखुदरा। मंडला ब्लॉक के किन्द्री। मवई में बदवार, मेढ़ा। मोहगांव ब्लॉक में सुड़गांव, डोंगर मंडला, रयगांव, बनिया तारा, सालीवाडा। नारायणगंज ब्लॉक में देवहार। नैनपुर ब्लॉक में पिपरिया, भैंसवाही। उक्त ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित हुआ। विज्ञान शिक्षकों की उपस्थिति में चलित प्रयोगशाला कार्यक्रम अंतर्गत अब तक कुल 14970 विद्यार्थी लाभान्वित हुए एवं 1134 गांव के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Related posts

1 से 5 मार्च तक चलाया जाएगा पौधरोपण महाभियान

Reva India News

सहकारी बैंक शाखा घुघरी का संचालन नए भवन में सोमवार 29 दिसंबर से

Reva India News

मानव मुक्ति दिवस (मसीह जन्म उत्सव)  पर विशेष   आलेख पास्टर अनूप जॉर्ज मंडला

Reva India News

Leave a Comment