Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शांति समिति की बैठक संपन्न

मण्डला 19 जुलाई 2021

ईदुलज्जुहा, बकरीद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि पर्व के दौरान कोविड-19 के संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, अतः सभी को अत्यंत सावधान रहने की आवश्यकता है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली अथवा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने टीआई महाराजपुर को निर्देशित किया है कि परीक्षाओं के मद्देनजर डीजे के उपयोग पर सख्ती से रोक लगाई जाए। कलेक्टर ने पर्व के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। पेयजल, प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिला योजना भवन मंे संपन्न हुई इस बैठक में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर मीना मसराम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह, एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके, सीएमओ नगरपालिका प्रदीप झारिया सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

42 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 3 मार्च को 9 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

तहसीलदार बिछिया ने भू-राजस्व/डायवर्सन वसूली हेतु 21 बकायादारों को नोटिस जारी

Reva India News

Leave a Comment