Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 319 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

मण्डला 21 जुलाई 2021

जिले में इस वर्ष एक जून से 21 जुलाई के दौरान 319 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 406.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 87.1 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को मंडला तहसील में 5.6 मिमी., नैनपुर में 34.1, बिछिया में 20.7, निवास में 28, घुघरी में 8.6 एवं नारायणगंज में 12.7 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 18.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Related posts

शासकीय ऋण योजनाओं के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति पर जोर, बैंक व विभाग मिलकर करेंगे समन्वित कार्य

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 4 जुलाई 2023

Reva India News

जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 6 जनवरी 2022 मण्डला 31 दिसम्बर 2021 जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों (उम्र 18-35 वर्ष एवं योग्यता-कक्षा 8वीं से स्नातक एवं आई.टी.आई उत्तीर्ण) को निजी क्षेत्र में रोजगार में अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय आईटीआई, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र एवं रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 6 जनवरी 2022 को रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला के परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजन किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो फोटोग्राफ एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Reva India News

Leave a Comment