Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले के दूरस्थ ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

मण्डला 22 जुलाई 2021

जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दूरस्थ ग्राम पंचायतों में निवासरत छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए समस्त विकासखण्डों में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के संयोजन में चलित प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) का भ्रमण एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में 22 जुलाई 2021 को बिछिया ब्लॉक में ग्राम केवलारी, देई मंडला लपटी। घुघरी ब्लॉक में ग्राम कचनारी, चोबा। मंडला ब्लॉक में ग्राम पंचायत फूलसागर अंतर्गत ग्रामों में। नैनपुर ब्लॉक में माल्धा, डिठौरी। मवई ब्लॉक में ग्राम सहजपुरी अंतर्गत नंदराम में। मोहगांव ब्लॉक में ग्राम पंचायत कुम्हार्रा, अमझर, सिलगिटी नारायणगंज ब्लॉक में पिंडरईटोला ग्राम में चलित प्रयोगशाला (द्वितीय चरण) का आगमन हुआ तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में शिक्षको द्वारा पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराये गये, साथ ही विद्यार्थियों ने भी सभी प्रयोगों को किया एवं समझा। प्रायोगिक कार्यक्रम में कार्यस्थल पर कुल 154 विद्यार्थी, 16 शिक्षक एवं ग्राम के 26 जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

जिले में 6 कोरोना केस मिला

Reva India News

जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन को जन अभियान बनाएं – हर्षिका सिंह बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन सांदीपनि स्कूल भवन एवं अमाही का निरीक्षण  

Reva India News

Leave a Comment