Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की बैठक सम्पन्न

मंडला 28 अगस्त 2024

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने निर्देशित किया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को आर.बी.आई. के निर्देशानुसार कार्य करने एवं उनकी नीतियों का अनुसरण कर पालन करें तथा बैंक का एन.पी.ए. कम करें। उन्होंने अपैक्स बैंक भोपाल द्वारा प्रदेश में अल्पकालीन कृषि ऋण वसूली सर्वाधिक करने पर महाप्रबंधक एनके कोरी को सम्मानित करते हुए कमेटी की सराहना की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, नितेन्द्र तेकाम, अतुल दुबे सहित संबंधित उपस्थित रहे। बैठक में जिले में स्टापिंग पेटर्न का पालन करते हुये कर्मचारियों की नियुक्ति हेतु आई.बी.पी.एस. को पत्र प्रेषित किये जाने का निर्णय लिया गया तथा बैंक 164 वर्षों से अधिक के पुराने वाहनों को विक्रय करने की अनुमति दी गई तथा नये वाहन नियमानुसार क्रय करने जैसे अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए।

Related posts

मछली पालन से बदली जिंदगी मेहनत, हौसला और सरकारी सहयोग का कमाल आदित्य कुमार साहू की सफलता की कहानी

Reva India News

भाजपा किसान मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा की जिला बैठक संपन्न, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

Reva India News

म.प्र. प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की तहसील स्तरीय बैठक सम्पन्न आयोग सचिव श्री सिंह ने जानी कर्मचारियों की समस्याएँ

Reva India News

Leave a Comment