Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने की रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात रेल सेवाओं के विस्तार के लिए दिया मांग पत्र

मंडला। राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर मंडला जिले में रेल सेवाओं के विस्तारीकरण के संबंध में चर्चा की। उन्होंने रेल मंत्री को बताया कि रेल सेवा न होने से जिलेवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महाराजपुर मंडला से नैनपुर तक का रेल मार्ग तैयार हो गया है अतः जल्द ही इस मार्ग में रेल सेवा प्रारंभ की जाए। संपतिया उईके ने रेल मंत्री को मांगपत्र सौंपते हुए मंडला-जबलपुर] मंडला-नागपुर] जबलपुर-बिलासपुर व्हाया मंडला तथा पेंड्रा से डिंडोरी-मंडला-घंसौर-गोटेगांव नवीन रेल प्रारंभ करने की मांग की। साथ ही उन्होंने जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस को मंडला से प्रारंभ करने के लिए भी अनुरोध किया। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शीघ्र ही इन प्रस्तावों को गति देने के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान लोकप्रिय अभिनेता एवं गुरदासपुर से सांसद सनीदेओल भी उपस्थित रहे।

 

Related posts

नगर के व्यवसायिक क्षेत्रों में लगाया गया थ्री डस्टबिन

Reva India News

उपसंचालक कृषि ने किया मार्कफेड गोदाम का निरीक्षण

Reva India News

मंडला में आरोह-2026 बना बच्चों के सपनों का उत्सव, लगभग 2000 खिलाड़ी ले रहे 20 खेलों का प्रशिक्षण मस्ती की पाठशाला में एरोबिक्स-फन गेम्स से झूमे बच्चे, अभिभावकों ने भी की जमकर भागीदारी

Reva India News

Leave a Comment