Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

8 अगस्त को होगा वृहद वृक्षारोपण, कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा  

मण्डला 29 जुलाई 2021

8 अगस्त को जिले में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियाँ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वी सालगिरह के अवसर पर 8 अगस्त हरियाली अमावस्या को 75 स्थानों को चिन्हित करके सामुदायिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने वन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा ग्रामीण आजीविका सहित संबंधित विभागों को स्थलों का चिन्हांकन कर वृक्षारोपण के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल, आंगनवाड़ी तथा अन्य शासकीय भवनों में भी वृक्षारोपण किया जाए। फलदार तथा छायादार वृक्षों के साथ-साथ बांस पौधारोपण की भी योजना तैयार की जाए। मनरेगा तथा उद्यानिकी विभाग के तहत् किए जाने वाले वृक्षारोपण के लिए हितग्राहियों का चयन समयपूर्व करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि इसी प्रकार खेत के मेढ़ तथा सड़कों के दोनों ओर भी वृक्षारोपण की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि सेम श्रेणी (अति कुपोषित) के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के घरों में मुनगा के पौधों का रोपण कराया जाए। उन्होंने अंकुर योजना के तहत् किए जाने वाले वृक्षारोपण के संबंध में भी विस्तृत निर्देश दिए। बैठक में पौधों के चयन तथा उनकी उपलब्धता के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई

Related posts

कलेक्टर ने किया ईवीएम एवं वीवीपेट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

Reva India News

रोजगार मेला का आयोजन आज

Reva India News

*कुरकुरे के बंडलों के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब – थाना निवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39 पेटी अंग्रेजी शराब व पिकअप के साथ दो गिरफ्तार*

Reva India News

Leave a Comment