Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज से होगा मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम के प्रथम चरण का प्रारंभ

मण्डला 9 अगस्त 2021

आयुक्त संचालनालय आयुष से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में रोगों की रोकथाम के लिए प्रतिरोधात्मक औषधियों का वितरण किया जाना है। विभाग द्वारा वर्ष 2016 से 2020 तक मलेरिया प्रभावित जिलों में मलेरिया प्रतिरोधक होम्योपैथिक औषधि ’’मलेरिया ऑफ-200’’ का वितरण कर सेवन कराकर मलेरिया रोग की रोकथाम के सफल प्रयास किए गए। इसके उत्सारवर्धक परिणाम प्राप्त हुए। इन्हीं परिणामों को दृष्टिगत् रखते हुए इस वर्ष भी औषधि वितरण किया जाना है।

औषधि वितरण दो चरणों में किया जाना है प्रथम चरण 10 अगस्त 2021 को, 17 अगस्त 2021 एवं 24 अगस्त 2021 को तथा द्वितीय चरण 7 सितम्बर, 14 सितम्बर एवं 21 सितम्बर में आयोजित होगा। रोग प्रभावित क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के प्रति सदस्य को होम्योपैथी रोग प्रतिरोधक औषधि मलेरिया ऑफ-200 की एक-एक खुरांक (6-6 गोलियाँ) खिलाई जाएंगी।

Related posts

कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने चुटका परियोजना से विस्थापितों परिवारों के लिए निर्मित कॉलोनी का निरीक्षण किया

Reva India News

गांव का देशी जीवन भी अब शहर की भौतिक सुख सुविधाओं में बदलने लगा है

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नर्मदा नदी के बैद्यघाट में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया

Reva India News

Leave a Comment