Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा 13 अगस्त को कार्यक्रम की रिहर्सल कराने के निर्देश  

मण्डला 12 अगस्त 2021

15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि समारोह की सभी तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि मंच में की जाने वाली सजावट तथा अन्य सभी तैयारियां आजादी की 75वीं सालगिरह की थीम पर की जाएं। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरूस्कार वितरण आदि की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश को ध्यान में रखते हुए टेंट एवं बैठक की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला को निर्देशित किया कि मंच की बैठक व्यवस्था में प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को कार्यस्थल स्थल पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि लेआऊट प्लान अनुसार ही सभी तैयारियां करें। उन्होंने कहा कि प्रवेश द्वार एवं मंच को फूलों से आकर्षक ढंग से सजायें। निरक्षरता से आजादी अभियान से जुड़ी महिलाओं तथा पुरूस्कृत होने वाले व्यक्तियों के लिए पृथक से बैठक व्यवस्था बनाई जाए। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन में थीम का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्रम स्थल में एम्बूलेंस सहित स्वास्थ्य टीम तैनात की जाए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। फायरब्रिगेड साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी लगाएं। साउंड सिस्टम में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्रम स्थल पर शासन की योजनाओं से संबंधित बैनर, फ्लैक्स लगाएं। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि समारोह स्थल में सेनेटाईजेशन की व्यवस्था रखें तथा कार्यक्रम के दिन प्रवेश द्वार पर मॉस्क तथा सेनेटाईजर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बगैर मॉस्क के किसी को प्रवेश न दिया जाए।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने यातायात, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कार्यों का विभाजन किया। उन्होंने 13 अगस्त को कार्यक्रम की रिहर्सल कराने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सपरिवार उपस्थित होने के निर्देश दिए।

Related posts

ऊर्जा विभाग मण्डला मध्यप्रदेश में लगातार नौवीं बार प्रथम

Reva India News

देश का बजट  विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ता कदम है  : संपतिया उयके   केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा  कार्यालय में आयोजित  पत्रकार वार्ता,   बजट से निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

Reva India News

स्व-सहायता समूहों का क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम 8 फरवरी को

Reva India News

Leave a Comment