Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजादी की 75वी वर्षगांठ पर जिला प्रशासन के नवाचार  

मण्डला 14 अगस्त 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ पर विभिन्न विभागों द्वारा अनेक नवाचार किए गए हैं। 75वी वर्षगांठ के अंतर्गत मनरेगा के अंतर्गत 75 खेत-तालाब के हितग्राहियों को एक-एक हजार मत्स्य बीज वितरण किया गया। मंडला विकासखण्ड के अंतर्गत 11, मवई में 10, घुघरी में 10, बिछिया में 12, बीजाडांडी में 10, नारायणगंज में 10, मोहगांव में 3, नैनपुर में 4 तथा निवास में 5 खेत-तालाब हितग्राहियों को 1-1 हजार मत्स्य बीज वितरित किए गए। इसी क्रम में इस वर्ष कम से कम 1000 हितग्राहियों को मत्स्य बीज उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे हितग्राहियों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने के साथ-साथ मत्स्य पालन में अतिरिक्त आय भी होगी।

 

 

75 स्थानों पर हुआ वृक्षारोपण

 

आजादी की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर हरियाली दिवस के उपलक्ष्य में 75 स्थानों को चिन्हित कर वृक्षारोपण किया गया। इस कार्य में जन अभियान परिषद, ग्रामीण विकास विभाग तथा अनेक समाजसेवी संस्थाओं ने भाग लिया। इसी प्रकार कुपोषण को दूर करने के प्रयास में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों तथा गर्भवती माताओं के घर पोषक पौधों का रोपण भी किया गया।

 

मेढबंधान में अरहर बीज का वितरण

 

जिले में इस दौरान मनरेगा योजनांतर्गत 1297 हितग्राहियों की निजी भूमि में निर्मित मेढबंधान कार्यों में कृषि विभाग द्वारा अरहर के बीज उपलब्ध कराये गये हैं, जिससे हितग्राही कृषि कार्य के साथ साथ उनकी मेढों पर लगाये गये अरहर से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकेगें।

 

शतप्रतिशत वैक्सीनेशन वाली पंचायतें होंगी सम्मानित

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने प्रभारी मंत्री को जानकारी दी कि जिले में शतप्रतिशत वैक्सीनेशन वाली पंचायतों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी के साथ वैक्सीनेशन में सराहनीय कार्य करने वाली पंचायतें तथा व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 75 पंचायतों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य रखा गया है।

 

निरक्षरता से आजादी अभियान के द्वितीय चरण का होगा शुभारंभ

 

प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निरक्षरता से आजादी अभियान तथा महिला ज्ञानालय कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ करेंगे। उक्त दोनों कार्यक्रम 15 अगस्त 2020 से प्रारंभ किए गए थे। कलेक्टर हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में संचालित इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन मंडला को गोल्डस्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Related posts

19 हजार 500 रूपए की मदिरा जप्त एवं 200 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया

Reva India News

गांव की पढ़ी-लिखी महिलाओं को मिला ध्वजारोहण का अवसर

Reva India News

योगेश चौरसिया बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष,बधाईयों का लगा ताँता

Reva India News

Leave a Comment