Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 29 नवम्बर 2023

समाचार

सिकल सेल के अभियान में पूरी गंभीरता से कार्य करें – डॉ. सिडाना

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मंडला 29 नवम्बर 2023

                जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि सिकल सेल के अभियान में पूरी गंभीरता से कार्य करें। जांच की संख्या बढ़ाएं। जांच के उपरांत जो मरीज चिन्हांकित हो गए हैं उनकी लाइनलिस्ट बनाकर तत्काल दवाईयां प्रारम्भ करते हुए सतत फॉलोअप करें। उन्होंने कहा कि जितने भी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है उनकी आभा आईडी अनिवार्य रूप से बनाएं। सभी चिन्हांकित मरीजों एवं वाहक की काउंसलिंग करें। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीएमएचओ डॉ. केसी सरोते, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर टीम बनाएँ

 

बैठक में कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन तथा टीकाकरण की विस्तृत समीक्षा भी की। उन्होंने पंजीयन की संख्या कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने कहा कि 5 निम्न स्थिति वाले सेक्टर की प्लानिंग करें एवं घर-घर जाकर एएनसी सर्वे करना सुनिश्चित करें। सीएचसी घुघरी के गजराज एवं सीएचसी नैनपुर के बरबसपुर में सर्वे कार्य की मॉनिटरिंग जिला स्वास्थ्य अधिकारी स्वयं करें। उन्होंने मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर भी टीम गठित करने के निर्देश दिए। जिस एरिया में कम कार्य हुए हैं वहां पर एक्टिव होकर कार्य कराएं तथा प्रभावी समीक्षा करें।

सुमन डेस्क एवं मेटरनिटी विंग में समन्वय बनाएं

 

कलेक्टर डॉ. सिडाना ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए जिला चिकित्सालय में स्थापित किए गए सुमन डेस्क एवं मेटरनिटी विंग में समुचित समन्वय बनाएं। एनआरसी एवं एसएनसीयू में भर्ती बच्चों की पूर्ण जांच कराएं। उन्होंने दस्तक अभियान, ब्लड बैंक, मिशन इंद्रधनुष, एएनसी, एनआरसी तथा मातृ स्वास्थ्य के संबंध में भी विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

समाचार

ईव्हीएम एवं पोस्टल बैलेट संबंधी द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न

मंडला 29 नवम्बर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत जिले के बिछिया, निवास एवं मंडला विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 3 दिसंबर को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला में संपन्न होगी। इस संबंध में रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणना सुपरवाइजर, गणना सहायक एवं माइक्रो ऑबजर्वर को ईव्हीएम मशीन एवं पोस्टल बैलेट से मतगणना संबंधी द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षणार्थियांे को संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में मतगणना सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। मतगणना कार्य मंे लगाए गए सभी अधिकारी, कर्मचारी नियमों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी प्रशिक्षण के दौरान अपनी शंका और जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त करें। उन्होंने मतगणना के दौरान गोपनीयता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सहित संबंधित उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ. टीपी मिश्रा, डॉ. श्रीकांत श्रीवास्तव एवं डीके रोहिताष ने डमी ईव्हीएम एवं पीपीटी के माध्यम से मतगणना संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया।

 

 

 

 

 

 

 

समाचार

1 से 15 दिसम्बर तक होंगे विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम

मंडला 29 नवम्बर 2023

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम “Let Communities lead” (समुदायों को नेतृत्व करने दें) निर्धारित की गई है।

1 दिसम्बर 2023 में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम जैसे- भव्य रैली, मानव श्रृंखला निर्माण कराया जाना। इसके साथ ही शहर, ग्राम के मुख्य चौराहे एवं बाजारों में कम्यूनिटी के साथ मिलकर नुकड़-नाटक एवं अन्य जन-जागरूकता कार्यक्रम किये जाने हैं जैसे- साइकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्न उत्तरी प्रतियोगिता, कैंडिल मार्च, लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अधिक से अधिक स्कूल एवं कॉलेजों के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन करना जिसमें एचआईव्ही एड्स के संबंध में जानकारी देना व प्रचार-प्रसार करना है। इस हेतु एचआईव्ही की मूलभूत जानकारी जैसे एचआईव्ही संक्रमण के प्रकार, एचआईव्ही संक्रमण से बचाव कैसे किया जा सकता है, एचआईव्ही संक्रमण किस प्रकार नहीं होता है तथा जांच कहां कराई जा सकती है, एचआईव्ही के बारे में अधिक जानकारी के लिए 1097 में कॉल करें।

Related posts

अवैध व्यापार से घटित होने वाले अपराधों पर समुचित कार्यवाही करने कलेक्टर ने दिए आदेश

Reva India News

जिले को जैविक खेती प्रोत्साहन, पशुधन बीमा में अच्छी उपलब्धि तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मिली बधाई कृषि उत्पादन आयुक्त की बैठक में हुई विस्तृत समीक्षा

Reva India News

आज से लगेंगी जेईई और नीट की निःशुल्क कक्षाएं

Reva India News

Leave a Comment