Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पॉलीटेक्निक कॉलेज में एकलव्य योजना के तहत् निःशुल्क प्रवेश प्रारंभ

मण्डला 4 अक्टूबर 2021

प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 1.80 लाख रूपए से कम है। उनके लिए निःशुल्क एकलव्य आवासीय योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत् त्रि-वर्षीय डिप्लोमा क्रमशः कम्प्यूटर साइंस इंजी., इलेक्ट्रिॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजी. एवं इलेक्ट्रिकल इंजी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने हेतु ऑनलाईन संस्था स्तर की काउन्सलिंग का पंजीयन 4 अक्टूबर 2021 से प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक अजजा. की दसवीं परीक्षा पास छात्राएँ जिन्होने गणित तथा विज्ञान विषयों में पृथक-पृथक उत्तीर्ण होने के साथ 35 प्रतिशत और इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों, वे 7 अक्टूबर 2021 की रात्रि 11:45 बजे तक किसी भी एमपी ऑनलाईन कियोस्क में जाकर एकलव्य योजना के अंतर्गत पॉलीटेक्निक मण्डला के लिए पंजीयन करा सकते हैं। तदोपरांत आवेदक को संस्था में रिक्त बची सीटों में प्रवेश का अवसर प्राप्त करने के लिए 9 अक्टूबर 2021 को प्रातः 10:30 बजे समस्त मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। उपस्थित उम्मीदवारों की मेरिट सूची बनाकर संस्था में चल रही ब्रांचों में रिक्त सीटों को भरा जायेगा। अन्य जानकारी के लिए https://dte.mponline.gov.in या अन्य समस्या के लिए पॉलीटेक्निक मण्डला में सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को, आयोजित होंगी ग्रामसभाएँ

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पंचचौकी महाआरती हेतु अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Reva India News

6 माह से अधिक समय तक नामांतरण के प्रकरण लम्बित न रहें – कलेक्टर राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment