Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

4 से 23 अक्टूबर तक बधियाकरण कार्यक्रम

मण्डला 4 अक्टूबर 2021

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में निकृष्ट सांडो की संख्या में हो रही निरंतर वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए सम्पूर्ण प्रदेश में बधियाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 23 अक्टूबर 2021 तक चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत जिले के समस्त ग्रामों में पशु पालकों के पास गौशालाओं में उपलब्ध निराश्रित तथा निकृष्ट सांडो का बधियाकरण विभागीय एवं गैर विभागीय (गौ-सेवक, गौ-मंत्री, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता, दुग्ध संघ कार्यकर्ता) अमले द्वारा निःशुल्क किया जायेगा एवं बधियाकरण की एंट्री इनाफ पोर्टल पर भी दर्ज की जाएगी।

उपसंचालक ने बताया कि 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2021 तक गौशालाओं के निराश्रित सांडो का एवं 8 अक्टूबर 2021 से 23 अक्टूबर 2021 तक सभी निकृष्ट सांडो का बधियाकरण निःशुल्क किया जायेगा।

Related posts

चित्रकला कार्यशाला एवं माटी पर रंग का शुभारंभ आज रज़ा फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है रज़ा उत्सव का आयोजन

Reva India News

जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जवानों के शहीद होने पर किया शोक व्यक्त

Reva India News

Leave a Comment