Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती उइके ने ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, किसानों से किया सीधा संवाद

मंडला, 2 अप्रैल 2026

विकासखंड नैनपुर के विभिन्न ग्रामों में बुधवार रात्रि में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने तत्काल संज्ञान लेते हुए गुरुवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। ग्राम धतूरा में पहुंचकर किसानों से संवाद किया तथा नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया।

मंत्री श्रीमती उइके ने खेतों में पहुंचकर किसानों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। किसानों द्वारा बताया गया कि ओलावृष्टि के कारण फसल पूरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे उत्पादन एवं गुणवत्ता दोनों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इस पर मंत्री श्रीमती उइके ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे किसानों की समस्याओं का बिंदुवार संज्ञान लेते हुए वास्तविक नुकसान का आकलन सुनिश्चित करें।

मंत्री के निर्देशानुसार राजस्व, कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर फसलों का सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों को राहत प्रदान करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा शासन स्तर पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

मंत्री श्रीमती उइके ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित ग्रामों में शीघ्र ही किसान चौपाल का आयोजन किया जाए, जिसमें वे स्वयं उपस्थित रहकर किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगी। इस पहल का उद्देश्य किसानों को सीधे संवाद का मंच उपलब्ध कराना है।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति कृष्णा पंजवानी, जिला पंचायत सदस्य श्री जोरावर सिंह, अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नैनपुर श्री आशुतोष महादेव ठाकुर, तहसीलदार श्री हरी सिंह धुर्वे सहित राजस्व विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और किसान उपस्थित रहे।

Related posts

गंभीर बीमारियों के उपचार में सहारा बनता है आयुष्मान कार्ड – संपतिया उईके राज्यसभा सांसद ने किया ’’आपके द्वार- आयुष्मान अभियान’’ का शुभारंभ

Reva India News

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संवेदीकरण कार्यशाला संपन्न

Reva India News

स्वामी विवेकानन्द युवा शक्ति मिशन प्रारंभ करने की मंत्रि-परिषद ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति दुग्ध उत्पादकों की आय दोगुनी करने के लिए सहकार्यता अनुबंध पर दी सहमति मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद

Reva India News

Leave a Comment