Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

परिरूद्ध विचाराधीन बंदी अजीत पटेल की उपचार के दौरान मृत्यु

मंडला, 27 अक्टूबर 2025

सोमवार को जिला जेल मण्डला में परिरूद्ध विचाराधीन बंदी अजीत पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 36 वर्ष निवासी बिनेका थाना मण्डला का अपराध क्रमांक 19/24 अपराध धारा 366,376एबी, 506 अ 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत माननीय के आदेशानुसार 17 जून 2024 को जिला जेल मण्डला में दाखिल किया गया था।

विचाराधीन बंदी को 18 अक्टूबर 2025 को जेल चिकित्सक के परामर्श अनुसार पुलिस गार्ड ए.एस.आई येशुन्दलाल, प्रधान आरक्षक विक्टर बरवा, आरक्षक रामनाथ की अभिरक्षा में दोपहर 2:35 बजे जिला चिकित्सालय मण्डला भेजा गया था, जहां जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा उपचार एवं जांच की गई तथा पुनः शाम 4 बजे जेल दाखिल किया गया। 27 अक्टूबर 2025 को उक्त विचाराधीन बंदी को चक्कर आने के कारण जेल चिकित्सक द्वारा उसे देखा गया एवं साप्ताहिक परेड के दौरान जेल अधीक्षक एवं सहायक जेल अधीक्षक द्वारा भी उसकी समस्या को सुना गया। जेल चिकित्सक के परामर्श अनुसार जिला चिकित्सालय मण्डला पर रिफर करने पर 27 अक्टूबर 2025 को उपचार वास्ते पुलिस गार्ड प्रधान आरक्षक उदय सरौते, प्रधान आरक्षक भुपन, आरक्षक जाहिद हुसैन, आरक्षक महेन्द्र की अभिरक्षा में 11:30 बजे जिला चिकित्सालय मण्डला पर भेजा गया था जिसे जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों के द्वारा उपचार हेतु भर्ती कर लिया गया था। उक्त विचाराधीन बंदी की उपचार के दौरान दोपहर लगभग 4 बजे मृत्यु होने की सूचना दूरभाष पर प्राप्त हुई।

Related posts

सुश्री सोनाली देव की अवकाश अवधि में संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा होंगे एसडीएम बिछिया

Reva India News

ग्राम लफरा में रूकवाया गया बाल विवाह

Reva India News

पत्रकार की शिकायत पर ककैया डोलोमाइट खदान के मैनेजर सहित कर्मचारियों पर हुई एफआईआर दर्ज .पत्रकार को खदान में बनाया था बंधक, मोबाईल भी तोडऩे का किया प्रयास,  लेकिन खनिज विभाग नही कर पाया सटीक जांच

Reva India News

Leave a Comment