Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से दिया जा रहा है जागरूकता का संदेश स्वयंसेवक कर रहे हैं सिंगल यूज प्लास्टिक का कलेक्शन

मण्डला 8 अक्टूबर 2021

’आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रव्यापी ’स्वच्छ भारत अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में नेहरू युवा केंद्र मंडला के द्वारा क्लीन इंडिया स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 1 अक्टूबर को रपटा घाट से की गई है। यह कार्यक्रम 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न ग्रामों में चलेगा। कलेक्टर हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से पूरे जिले में एनवाईसी स्वयंसेवक एवं विभिन्न संगठन के माध्यम से 11000 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक के कलेक्शन का लक्ष्य रखा गया है। इसी अभियान के तहत् मंडला विकासखंड के ग्राम देवदरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत स्वच्छ भारत मिशन, ग्राम पंचायत, फील्ड आउटरीच ब्यूरो, स्वच्छताग्राही की सहभागिता से आयोजित कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी प्रतीक सिन्हा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत कार्यक्रम का आयोजन पूरे देश में नेहरू युवा केंद्र संगठन से संबंध युवा मंडल और राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंध विभिन्न संगठनों के माध्यम से चलाया जा रहा है। नेहरू युवा केंद्र मंडला युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा पूरे जिले में 11000 हजार किलो सिंगल यूज प्लास्टिक का कलेक्शन करना है जिसमें विभिन्न संगठनों की भूमिका है। अभियान  मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे की सफाई को लेकर जागरूकता पैदा करना है। लोगों को इस जन आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करना है और पूरे देश भर में 75 लाख किलो कचरा मुख्य रूप से प्लास्टिक का एकत्रित करना है। एनवाईसी गांव में जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे की सफाई को लेकर जागरूकता पैदा कर रहे हैं। इस अवसर  कार्यक्रम सहायक दारासिंह चौधरी ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में देश को प्लास्टिक कचरे से मुक्त बनाने का संकल्प हमें लेना होगा। स्वच्छता अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में की गई थी तब से लेकर कार्यक्रम में गति आई है और लोग स्वच्छता के महत्व को समझ रहे हैं। स्वच्छ भारत का हिस्सा बनने जा रहे कार्यक्रम में ग्राम सरपंच शेर सिंह एवं ब्लॉक समन्वयक रश्मि वर्मा ने पॉलिथीन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में ग्रामीणों से चर्चा की एवं आमजन से अभियान में सहभागिता की अपील की गई। सभी एनवाईसी स्वयंसेवक, स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीण जनों के द्वारा पंचायत क्षेत्र के आसपास सिंगल यूज प्लास्टिक का कलेक्शन किया गया एवं शपथ ग्रहण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक  समन्वयक स्वच्छ भारत अभियान मंडला रश्मि वर्मा, सरपंच शेर सिंह, स्वच्छताग्राही प्रदीप कुसरे, स्वप्निल कुशवाहा, एनवाईसी युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

टीएल प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण – सीईओ जिला पंचायत जिला योजना भवन में विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाकर स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को साकार करें नागरिकों में नशा की प्रवृत्ति को समाप्त कर नशा मुक्त समाज का निर्माण करें नगर पालिका मंडला प्रांगण में जिला स्तरीय स्वच्छता ही सेवा का कार्यक्रम और मद्य निषेध सप्ताह का शुभारंभ हुआ नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने उपस्थित जन समुदाय को स्वच्छता और नशामुक्ति की शपथ दिलाई स्वच्छता ही सेवा अभियान में एनआरएलएम के 379 ग्राम संगठनों ने भाग लिया और 1756 किलो प्लास्टिक कचरा का संग्रहण किया जिले के सभी विकासखंडों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनपद स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न हुए

Reva India News

तहसीलदार अंजनिया ने मतदान केंद्र 190 घोंट का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment