Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संकल्प से समाधान अभियान जिले में अभी तक 23 हजार 497 आवेदन प्राप्त 16 हजार 274 का हुआ निराकरण

मंडला, 31 जनवरी 2026

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे संकल्प से समाधान अभियान के पहले चरण में घर-घर संपर्क के दौरान नागरिकों से अभी तक केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित 23 हजार 497 आवेदन प्राप्त हुये हैं और इनमें से 16 हजार 274 का निराकरण किया जा चुका है। निराकृत प्रकरणों में स्वीकृत आवेदनों की संख्या 16 हजार 244 एवं अस्वीकृत किये गये आवेदनों की संख्या 30 है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संकल्प से समाधान अभियान के तहत नैनपुर में कुल 5020 आवेदन आए, जिसमें से 4981 स्वीकृत हुए। नैनपुर (न.पा.) में कुल 402 आवेदन आए, जिसमें से 150 स्वीकृत हुए। बिछिया में कुल 3332 आवेदन आए, जिसमें से 3020 स्वीकृत हुए। बिछिया (न.परि.) में कुल 302 आवेदन आए। नारायणगंज में कुल 3321 आवेदन आए, जिसमें से 2750 स्वीकृत हुए। मण्डला में कुल 2643 आवेदन आए, जिसमें से 1967 स्वीकृत हुए। मण्डला (न.पा.) में कुल 661 आवेदन आए, जिसमें से 202 स्वीकृत हुए। मवई में कुल 2341 आवेदन आए, जिसमें से 828 स्वीकृत हुए। मोहगांव में कुल 1257 आवेदन आए, जिसमें से 374 स्वीकृत हुए। बीजाडांडी में कुल 1256 आवेदन आए, जिसमें से 394 स्वीकृत हुए। घुघरी में कुल 1247 आवेदन आए, जिसमें से 820 आवेदन स्वीकृत हुए। निवास में कुल 1219 आवेदन आए, जिसमें से 612 स्वीकृत हुए। निवास (न.परि.) में कुल 366 आवेदन आए, जिसमें से 134 स्वीकृत हुए। बम्हनी बंजर (न.परि.) में कुल 130 आवेदन आए, जिसमें से 12 आवेदन स्वीकृत हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने प्रदेश भर में स्वामी विवेकानन्द की जयंती 12 जनवरी से संकल्प से समाधान अभियान प्रारंभ किया गया है। चार चरणों के इस अभियान में नागरिकों को 106 विभागों से जुड़ी सेवाओं और योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। इसके लिये पंचायत, नगरीय निकाय एवं जिला स्तर पर समितियों का गठन किया गया है।

अभियान के 12 जनवरी से 15 फरवरी तक के पहले चरण में नागरिकों से केंद्र और राज्य शासन की सेवाओं एवं योजनाओं से सबंधित आवेदन प्राप्त करने ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत स्तर पर एवं शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर दलों का गठन किया गया है। ये दल घर-घर जाकर या शिविर लगाकर आवेदन एवं शिकायत प्राप्त कर रहे हैं। नागरिकों से प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज करने के बाद आवेदनों और शिकायतों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को भेजा जा रहा है और निराकरण की स्थिति भी सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज की जा रही है। इसके लिये क्लस्टर स्तर पर नोडल अधिकारियों को नियुक्ति की गई है।

संकल्प से समाधान अभियान के प्रथम चरण में अनिराकृत प्रकरणों का निराकरण 16 फरवरी से 16 मार्च तक चलाये जाने वाले दूसरे चरण में क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाकर किया जायेगा। क्लस्टर स्तर पर आयोजित शिविरों में आम नागरिक आवेदन दे सकेंगे। अभियान का तीसरा चरण 16 मार्च से 26 तक चलाया जायेगा। तीसरे चरण में क्लस्टर स्तर पर अनिराकृत आवेदनों और शिकायतों तथा नये प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण करने खण्ड स्तर पर शिविर लगाये जायेंगे। इन शिविरों में किये गये निराकरणों को ब्लॉक लेवल नोडल अधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जायेगा।

संकल्प से समाधान अभियान का चौथा और आखिरी चरण 26 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा। इस चरण में जिला स्तर पर शिविर लगाकर सभी अनिराकृत शेष आवेदनों एवं शिकायतों के साथ नवीन प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। जिला स्तरीय शिविर में हितग्राहियों एवं लाभार्थियों को मौके पर ही हितलाभों का वितरण भी किया जायेगा।

Related posts

जनसुनवाई: कलेक्टर श्री मिश्रा ने सुनी 67 आवेदकों की समस्यायें

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी प्रदेशवासियों को गोपाष्टमी पर मंगलकामनाएं

Reva India News

ग्राम घुटास में हटाए गए अतिक्रमण स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण के अंतर्गत 4080 वर्ग फुट क्षेत्र मुक्त

Reva India News

Leave a Comment