Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोरोना के नए वेरियंट से बचने सावधानी बरतें प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने की अपील

मण्डला 1 दिसम्बर 2021

मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहलाल सिंह ने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट के बारे में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। सबंधित अधिकारी अस्पताल जाकर देखें कि सभी चिकित्सा सम्बंधी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को आसानी से उपलब्ध कराई जा सके। इस संबंध में आवश्यक सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा है कि पहले भी क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने जनता को साथ लेकर कोरोना को कंट्रोल किया था। इस बार भी पंचायतों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी को पुनः वास्तविक रूप से सक्रिय किया जाये, ताकि अप्रिय स्थिति बनते ही परिस्थितियों को संभाला जा सके। इसके लिए तत्काल प्रभाव से इस पर काम शुरू किया जाये।

श्री सिंह ने जनप्रतिनिधियों व समाज के सभी गुरुओं से भी अपील करते हुए कहा कि वे भी समाज को जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। उन्होंने कहा कि आप सभी समाज के लोगों को साथ जोड़िये। स्वयं भी मास्क पहनें और टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करें।

Related posts

ग्रामीणों की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि करने कार्ययोजना बनाएं – हर्षिका सिंह ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों की बैठक में निर्देश

Reva India News

आयुष कॉलेज को आवंटित भूमि का कलेक्टर ने किया निरीक्षण  

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम आज

Reva India News

Leave a Comment