Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सबको वैक्सीन का दूसरा डोज लगाना सर्वोच्च प्राथमिकता सावधानी बरतते हुए तीसरी लहर को आने से रोकें – श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री ने किया क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों के सदस्यों को संबोधित

मण्डला 1 दिसम्बर 2021

क्राईसिस मैनेजमेंट कमेटियों के सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पिछले दिनों प्रदेश के अनेक जिलों में कोरोना मरीज मिल रहे हैं। कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। यह हमें आगाह करने के लिए काफी है। कोरोना टेस्ट हम लगातार कर रहे हैं। जो लक्षण दिखाई दे रहे हैं वह आने वाले संकट की आहट हैं। जरूरी है कि हम पूरी सावधानी बरतते हुए कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोकने का प्रयास करें। इस दौरान एनआईसी कक्ष से विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, नगरपालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण और टीकाकरण की वर्तमान स्थिति और नए वेरिएंट के प्रसार के संबंध में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों को मालूम होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं मास्क लगाने के प्रति जन-जागरूकता के लिए निकलूँगा। आप भी मास्क लगाएँ और लोगों को मास्क लगाने का आग्रह करें। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों का पूरे सम्मान से सक्रिय भूमिका के लिए आह्वान किया जाए। यदि आज हमने सावधानी नहीं रखी तो परिस्थितियाँ संकटपूर्ण हो जाएँगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी को वैक्सीन की सेकेण्ड डोज़ लगवाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जन-प्रतिनिधि और क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों के सदस्य फेस मास्क का उपयोग करने और घर-घर दस्तक देकर वेक्सीन का दूसरा डोज लगवाने प्रेरित करें। बार-बार हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान दें।

Related posts

स्वामी सीताराम दास महाराज की 55वीं पुण्यतिथि आज

Reva India News

कलेक्टर ने किया बस स्टेंड के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण  

Reva India News

वाहन रैली के माध्यम से दिया नैतिक मतदान का संदेश नैनपुर नगरपालिका का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment