Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय मण्डला में होगा विशेष शिविर का आयोजन’

मण्डला 1 दिसम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 3 दिसंबर 2021 को विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय मण्डला में शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों की जांच की जाएगी तथा उनके प्रमाण पत्र एवं उनके यूडीआईडी जारी करने की कार्यवाही की जायेगी। शिविर में संबंधित विधा के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। ऐसे दिव्यांगजन जिनके प्रमाण पत्र नहीं बने हैं अथवा जिनका नवीनीकरण किया जाना है, वे आधार कार्ड, समग्र आईडी की छायाप्रति, तीन फोटो, पुराना दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) लेकर जिला चिकित्सालय मण्डला में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं। उक्त शिविर में नेत्र एवं श्रवण बाधित संबंधी दिव्यांगजनो को छोड़कर शेष दिव्यांगजनो की जांच एवं प्रमाण पत्र की कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

पॉलीटेक्निक कॉलेज में एकलव्य योजना के तहत् निःशुल्क प्रवेश प्रारंभ

Reva India News

जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन आज

Reva India News

जिले में आज 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

Leave a Comment